प्रभु यीशु की वापसी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रभु यीशु की वापसी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

खटखटाओ और तुम्हारे लिए द्वार खोला जायेगा


खटखटाओ और तुम्हारे लिए द्वार खोला जायेगा


किंग टिंग द्वारा, चीन



1989 में, मैंने अपनी माँ के साथ प्रभु यीशु के सुसमाचार को स्वीकार किया। जब मैंने प्रभु में विश्वास करना शुरू किया, तब अक्सर सभाओं में भाग लेने और धर्मशास्त्रों को पढ़ने के माध्यम से, मुझे पता चला कि यह परमेश्वर था जिसने स्वर्ग, पृथ्वी और उसमें सबकुछ बनाया था, और उसने मानवजाति बनाई थी, और यह परमेश्वर है जो मानवजाति के लिए सबकुछ प्रदान करता है। उस समय प्रचारक अक्सर हमें बताते थे, "चाहे कितनी भी मुश्किलें हों, जब तक हम परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं, परमेश्वर हमारी मदद करेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रभु ने कहा, 'माँगो, तो तुम्हें दिया जाएगा; ढूँढ़ो तो तुम पाओगे; खटखटाओ, तो तुम्हारे लिये खोला जाएगा। क्योंकि जो कोई माँगता है, उसे मिलता है; और जो ढूँढ़ता है, वह पाता है; और जो खटखटाता है, उसके लिये खोला जाएगा' (मत्ती 7:7–8)। प्रभु भरोसेमंद हैं, इसलिए यदि हमें कठिनाइयाँ होती हैं और हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं, तो प्रभु हमारी प्रार्थनाओं को सुनेंगे।

Hindi Christian Crosstalk | निगरानी | Revealing the Status Quo of Religion in China

Hindi Christian Crosstalk | निगरानी | Revealing the Status Quo of Religion in China


जब से सीसीपी ने सत्ता संभाली है, इसने हमेशा भिन्न-मत रखने वालों पर हमला और धार्मिक आस्था पर चोट की है। चीन के लोगों को हमेशा के लिए अपने काबू में करने की ख़ातिर, सीसीपी ने कई प्रकार के राष्ट्रीय निगरानी नेटवर्क बनाने के लिए भारी रकम खर्च की है, और विशेष रूप से ईसाइयों की निगरानी बहुत ज़्यादा कड़ी कर दी है। कई स्तरों पर फोन, इंटरनेट और कैमरों के माध्यम से उन पर निगरानी रखकर, सीसीपी ने अनगिनत ईसाइयों की अंधाधुंध गिरफ्तारी की है। कितने ही लोगों को घर छोड़कर बेघर होने पर मजबूर कर दिया है। अनेक ईसाई जेल की सलाखों के पीछे हैं।

Hindi Christian Crosstalk | स्कूल में पूछताछ | The Proof of CCP's Persecution of Religious Freedom

Hindi Christian Crosstalk | स्कूल में पूछताछ | The Proof of CCP's Persecution of Religious Freedom


हास्य-वार्ता, 'स्कूल में पूछताछ' के ज़रिये उन सच्चाइयों को उजागर किया गया है जिनमें सीसीपी प्राथमिक विद्यालयों और पुलिस के साथ मिलकर बच्चों से कपट करती है, उन्हें डराती-धमकाती है, उनसे ज़बर्दस्ती अपराध स्वीकार करवाती है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं उनके माँ-बाप धार्मिक आस्था तो नहीं रखते। जब से सीसीपी सत्ता में आई है, तब से वह धार्मिक आस्था पर आक्रमण और उसका दमन करने में लगी है। ईसाइयों की छानबीन और गिरफ्तारी के लिये, आज उसके पापी हाथ स्कूली बच्चों तक पहुँच गए हैं।

Hindi Christian Crosstalk "मछली पकड़ने" की योजना | The Evil Trick the CCP Uses to Capture Christians

Hindi Christian Crosstalk "मछली पकड़ने" की योजना | The Evil Trick the CCP Uses to Capture Christians


ईसाई झू झियोंग को सीसीपी पुलिस सुसमाचार का प्रचार करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लेती है। पंद्रह दिनों तक ज़ुल्म ढहाने के बाद भी पुलिस उससे पूछ्ताछ में कुछ नहीं उगलवा पाती, और अचानक एक दिन सीसीपी सरकार उसे रिहा कर देती है। झू झियोंग उस नरक से पीछा छूटने पर मन ही मन ख़ुश होता है। जब वह भाई-बहनों से मिलने की तैयारी कर रहा होता है, तो अजीबो-गरीब घटनाएँ होने लगती हैं...

Christian Variety Show "असल में प्रभु कैसे आते हैं?" (Crosstalk) Revealing Mystery of Jesus' Return

Christian Variety Show "असल में प्रभु कैसे आते हैं?" (Crosstalk) Revealing Mystery of Jesus' Return


अंत के दिनों में, प्रभु यीशु की वापसी का इंतज़ार करने वाले ईसाइयों का मूड बहुत ही गहन या भावुक हो जाता है, लेकिन सवाल ये है कि असल में प्रभु लौटेंगे कैसे? कुछ लोग कहते हैं, "प्रभु यीशु बादलों पर आएंगे।" दूसरे लोगों का कहना है, "उनके लौटने की भविष्यवाणियाँ ये भी कहती हैं, 'देख, मैं चोर के समान आता हूँ' (प्रकाशितवाक्य 16:15)।  (© BSI) 'परन्तु पहले अवश्य है कि वह बहुत दु:ख उठाए, और इस युग के लोग उसे तुच्छ ठहराएँ' (लूका 17:25)। (© BSI) 'आधी रात को धूम मची: देखो, दूल्हा आ रहा है! उससे भेंट करने के लिये चलो' (मत्ती 25:6)। (© BSI)

Hindi Christian Skit | पादरी के "नेक" इरादे | Who Blocks Me From Entering the Kingdom of Heaven

Hindi Christian Skit | पादरी के "नेक" इरादे | Who Blocks Me From Entering the Kingdom of Heaven


यांग शियांगमिंग एक धर्म-संप्रदाय में कर्मचारी है, और एक बार वह तय करता है कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर ही अंत के दिनों में लौटकर आए प्रभु यीशु हैं, वह अपने कुछ भाई-बहनों को सर्वशक्तिमान परमेश्वर के प्रति समर्पित होने के लिये उनका मार्गदर्शन करता है। इससे उसका पादरी बेचैन हो जाता है। पादरी उसे रुतबे और धन का लालच देता है, यहाँ तक कि वह यांग शियांगमिंग को धमकाने के लिये उसके बेटे के विवाह के मामले तक का इस्तेमाल करता है, ताकि वह सत्य के मार्ग को छोड़ दे...

Hindi Christian Skit | गौशाला में सभा | Why Do Christians in China Have to Gather Secretly?

Hindi Christian Skit | गौशाला में सभा | Why Do Christians in China Have to Gather Secretly?

ईसाइयों पर नास्तिक सीसीपी सरकार के अत्याचार दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। विश्वासियों को हर मोड़ पर अपनी आस्था के अभ्यास के लिये पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है; उन्हें ऐसा कोई स्थान नहीं मिल पाता जहाँ वे शांति और सुकून से सभा कर सकें। ऐसी स्थिति में, लियू शियूमिन को भाई-बहनों की सभा अपनी गौशाला में रखनी पड़ती है। लेकिन जब सभा चल रही होती है तो एक के बाद एक, ग्राम कार्यकर्ता आकर ताँक-झाँक करने लगते हैं, तरह-तरह के बहाने बनाते हैं, यहाँ तक कि सीसीपी की पुलिस को भी ले आते हैं... क्या लियू शियूमिन और उनके भाई-बहन सभा कर पाएंगे? क्या वे पकड़े जाएंगे? क्या वे गिरफ्तार होंगे? 'गौशाला में सभा' नामक यह लघु-नाटिका इस समस्या पर प्रकाश डालती है कि किस तरह ईसाई धर्म में आस्था रखने वाले लोग चीन में सीसीपी सरकार के अत्याचारों के चलते, अपनी आस्था को बचाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।

सर्वाधिक देखा गया: परमेश्वर के वचनों के पठन - परमेश्वर के नवीनतम कथन

New Hindi Gospel Skit | दस्तक दे रहे हैं परमेश्वर | Have You Welcomed the Lord? (Hindi Dubbed)

New Hindi Gospel Skit | दस्तक दे रहे हैं परमेश्वर | Have You Welcomed the Lord? (Hindi Dubbed)


हास्य-नाटिका 'दस्तक दे रहे हैं परमेश्वर' हमें बताती है कि किस तरह अंत के दिनों में परमेश्वर अपने वचनों से हमारे दिलों के द्वार पर दस्तक देते हैं। बुद्धिमान कुँवारियाँ परमेश्वर की वाणी को सुन पाती हैं और मेमने के संग भोज का आनंद लेती हैं!

तुम्हें पता होना चाहिए कि व्यावहारिक परमेश्वर ही स्वयं परमेश्वर है

तुम्हें व्यावहारिक परमेश्वर के बारे में क्या पता होना चाहिए? आत्मा, व्यक्तित्व और वचन मिलकर ही स्वयं व्यावहारिक परमेश्वर को बनाते हैं; और यही स्वयं व्यावहारिक परमेश्वर का वास्तविक अर्थ है। यदि तू सिर्फ़ व्यक्तित्व के बारे में जानता है, यदि तू उसकी आदतों, और उसकी शख्सियत के बारे में जानता है, लेकिन तू आत्मा के कार्य या देह में आत्मा के कार्य के बारे में कुछ नहीं जानता है, और व्यावहारिक परमेश्वर में परमेश्वर के आत्मा के कार्य के बारे में कुछ भी जाने बिना, सिर्फ़ आत्मा और वचन पर ध्यान देता है, और केवल आत्मा के सामने प्रार्थना करता है, तो यह साबित करता है कि तुझे व्यावहारिक परमेश्वर के बारे में कुछ भी ज्ञान नहीं है।

Hindi Christian Skit | गांव के महापौर की सीमाएं | Why Are Christians Forced to Flee Their Homes?

Hindi Christian Skit | गांव के महापौर की सीमाएं | Why Are Christians Forced to Flee Their Homes?


लघु-नाटिका – 'गांव के महापौर की सीमाएं' एक ईसाई पति-पत्नी की सत्यकथा है जिन्हें सीपीपी सरकार की यातनाएँ गाँव छोड़कर भागने पर मजबूर कर देती हैं।

परमेश्वर में विश्वास रखने के कारण, सीपीपी ईसाई लियू मिंगेन को सात साल के लिये जेल में डाल देती है। जेल से रिहाई के बाद भी सीपीपी मिंगेन पर नज़र रखती है। गाँव का महापौर पाँच घरों की साझा ज़िम्मेदारी प्रणाली, सुरक्षा कैमरे, घर के चक्कर लगाने और दूसरे तरीकों से लियू मिंगेन को परमेश्वर में आस्था रखने से रोकता है, लेकिन ये सारी चीज़ें बेअसर साबित होती हैं। एक बार फिर महापौर के पास केंद्रीय पार्टी की अहम सरकारी सूचना आती है, उसके बाद लियू और उनकी पत्नी को परमेश्वर में आस्था रखने से रोकने वाले बयान पर दस्तख़त करने के लिये वह तरह-तरह के हथकंडे अपनाता है। लेकिन जब उसका कोई हथकंडा कामयाब नहीं होता, तो पुलिस उन पति-पत्नी को गिरफ्तार करने के लिये आती है। गिरफ्तारी से बचने और परमेश्वर में आस्था बनाए रखने के लिये, लियू मिंगेन और उनकी पत्नी घर छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं।

सम्बन्धित पठन: प्रभु यीशु मसीह के वचन——आपको नये प्रकाश रोशनी में लाना——अधिक जानने के लिए क्लिक करें

Hindi Christian Movie | नूह का समय आ चुका है | God's Warning to Man in the Last Days (Hindi Dubbed)

Hindi Christian Movie | नूह का समय आ चुका है | God's Warning to Man in the Last Days (Hindi Dubbed)

आओ नूह के युग के दौरान की मानवता पर पीछे मुड़कर देखते हैं। मनुष्य सभी प्रकार की दुष्ट गतिविधियों में संलग्न था और पश्चाताप करने के लिए उसने विचार भी नहीं किया। किसी ने भी परमेश्वर के वचन को नहीं सुना। उनकी कठोरता तथा बुराई ने परमेश्वर के क्रोध को बढ़ाया और अंत में, वे एक भयंकर बाढ़ की आपदा द्वारा निगल लिये गये। केवल नूह के आठ लोगों के परिवार ने परमेश्वर के वचन को सुना और बच पाने में सफल रहे। अब, अंत के दिन पहले ही आ चुके हैं। मानवता का भ्रष्टाचार और ज्यादा गहरा होता जा रहा है। हर कोई दुष्‍टता की पूजा कर रहा है। सम्पूर्ण धार्मिक जगत, संसार की धारा का अनुसरण कर रहा है। वे सत्य से थोड़ा सा भी प्रेम नहीं करते। नूह के दिन पहले से ही आ चुके हैं! मानवता को बचाने के लिए, मानवता के बीच अंत के दिनों के न्याय के कार्य करने के लिए, परमेश्वर एक बार फिर वापस आ गये हैं। यह आखिरी बार है जब परमेश्वर मनुष्य को बचायेंगे! मानवता को क्या चुनना चाहिए? यह एक सच्ची कहानी है। चूंकि, सिचुआन प्रांत में किंगपिंग जिले के नागरिकों ने बार-बार सर्वशक्तिमान परमेश्वर के राज्य के सुसमाचार को स्वीकार करने से मना कर दिया है, इसलिए उन्हें आपदा के दो उदाहरणों को झेलना पड़ा है।


प्रचंड सिचुआन भूकंप के दौरान, कई भाई-बहनों जिन्होंने सर्वशक्तिमान परमेश्वर में विश्वास किया, चमत्कारिक रूप से परमेश्वर द्वारा बचा लिए गये और जीवित रहे। ये तथ्य उन लोगों के लिए गवाह बन चुके हैं: जो परमेश्वर को स्वीकारते हैं और उनकी आज्ञा का पालन करते हैं तथा वे जो परमेश्वर से मना करते हैं और उनका विरोध करते हैं। इन दो प्रकार के लोगों के दो बिल्कुल अलग अंत होते हैं!

हमारा अनुसरण करें: स्वर्गारोहण के रहस्य को उजागर करें, हमारे आधिकारिक वेबसाइट में और अधिक रोमांचक सामग्री है।

Hindi Christian Movie "कौन चढ़ा रहा है परमेश्वर को दोबारा सूली पर" | The Pharisees Have Reappeared

Hindi Christian Movie "कौन चढ़ा रहा है परमेश्वर को दोबारा सूली पर" | The Pharisees Have Reappeared

गू शाउचेंग चीन की एक गृह कलीसिया में पादरी हैं। उन्होंने कई सालों तक प्रभु में विश्वास किया है; वे अपने धर्मोपदेशों पर निरंतर काम करते रहे हैं, और सुसमाचार का प्रचार करने हर जगह जाते रहे हैं। सुसमाचार के प्रचार के कारण उनको पकड़कर जेल में बंद कर दिया गया था, जहां उन्होंने 12 साल की सजा काटी। जेल से बाहर आने के बाद, गू शाउचेंग ने कलीसिया में अपना काम जारी रखा। परंतु जब सर्वशक्तिमान परमेश्वर का राज्य का सुसमाचार गू शाउचेंग की कलीसिया में पहुंचा, तो वे न तो इसकी कोई खबर लेते हैं, न कोई खोजबीन करते हैं, बल्कि हठपूर्वक अपनी खुद की धारणाओं और कल्पनाओं पर भरोसा करते हुए परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य की निंदा करते हैं। वे सच्चे मार्ग को स्वीकार करने से विश्वासियों को रोकने और तोड़ने के लिए अपनी धारणाएं और भ्रांतियां फैलाने की हर-संभव कोशिश करते हैं। ख़ास तौर से जब सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन पढ़ने के बाद जब  गू शाउचेंग ने पाया कि उनमें अधिकार और सामर्थ्य है और यह कि जो भी उनको सुनेगा वह कायल हो जायेगा, तब वे अत्यंत भयभीत हो गए कि कलीसिया में जिसने भी सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन पढ़े, वह उनका विश्वासी बन जायेगा। उन्हें डर लगा कि तब उनकी पदवी और रोजी-रोटी खतरे में पड़ जायेगी। इसलिए, उन्होंने कलीसिया के एल्डर वांग सेन और दूसरे लोगों से इस पर विचार-विमर्श किया और फैसला किया कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर की निंदा और उन पर हमला करने के लिए चीन की कम्युनिस्ट सरकार द्वारा उपयोग की गयी अफवाहों से लोगों को झांसा देंगे। गू शाउचेंग और वांग सेन कलीसिया को सीलबंद कर लोगों को सच्चा मार्ग अपनाने से रोकने की हर-संभव कोशिश करते हैं, और वे सर्वशक्तिमान परमेश्वर की गवाही देनेवालों को पकड़ कर उत्पीड़ित करने में सीसीपी के शैतानी शासन के साथ सहयोग भी करते हैं। उनके कारनामे परमेश्वर के स्वभाव को गंभीर रूप से ठेस पहुंचाते हैं और इससे उनको शाप लगता है। जब वांग सेन राज्य का सुसमाचार प्रसारित करते कुछ लोगों को पकड़वाने जा रहे होते हैं, तो एक कार दुर्घटना में घटना-स्थल पर ही उनकी मृत्यु हो जाती है। गू शाउचेंग भय और हताशा में जीते हैं और भय के चक्रव्यूह में फंस जाते हैं। वे खुद से बार-बार यही सवाल करते हैं: "क्या सर्वशक्तिमान परमेश्वर की मेरी निंदा परमेश्वर को दोबारा सूली पर चढ़ा रही है?"

अनुशंसित: परमेश्वर के भजन - नये युग में स्तुति - प्रभु की वापसी का स्वागत करें

Who Is My Lord | Hindi Christian Short Film "थ्री सेल्फ़ चर्च मेरा छाता है"

Who Is My Lord | Hindi Christian Short Film "थ्री सेल्फ़ चर्च मेरा छाता है"


एक बार, चीनी कम्यूनिस्ट सरकार ने देर रात को एक ही स्थान से सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कलीसिया के कई ईसाइयों को गिरफ्तार कर लिया था। स्थानीय स्‍तर पर इस मामले की वजह से काफी खलबली मच गई थी। इस वजह से तीन—आत्म कलीसिया के सदस्यों के बीच चर्चा होने लगी। कुछ लोग मानते थे कि चमकती पूर्वी बिजली ने चीनी कम्यूनिस्ट सरकार के क्रूर दमन और अत्याचार को सहा है। चमकती पूर्वी बिजली में विश्वास करना बहुत ज्यादा खतरनाक है, और तीन—आत्म कलीसिया में विश्वास करना सबसे सुरक्षित है। उन्हें मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे स्वर्गीय राज्य में प्रवेश करने में सक्षम होंगे। अन्य लोगों का मानना था कि चमकती पूर्वी बिजली का मार्ग निस्संदेह सच्चा मार्ग है, लेकिन वह जिस अत्याचार और गिरफ्तारी का सामना करती है, वह बहुत कष्‍टपूर्ण है। वे सोचते हैं कि अगर विश्‍वास करना ही है तो गुप्‍त रूप से विश्‍वास करना बेहतर होगा। एक बार चीनी कम्यूनिस्ट सरकार गिर जाए, तो वे खुलकर सर्वशक्तिमान परमेश्वर में विश्वास कर सकते हैं। कुछ लोगों ने चमकती पूर्वी बिजली के विषय में खोजबीन करी और इस निष्‍कर्ष पर पंहुचे कि चमकती पूर्वी बिजली के लोग जीवन और मृत्यु की परवाह किए बिना सुसमाचार का प्रचार करते और प्रभु की गवाही देते हैं और परमेश्वर उन लोगों की प्रशंसा करते हैं। वे सोचते हैं कि ऐसे लोग जो तीन—आत्म कलीसिया के अंदर छिपते हैं, वे कायर हैं, जो बिना किसी उद्देश्य के जीवन जीते हैं और ऐसे लोग स्वर्गीय राज्य में प्रवेश करने योग्य नहीं हैं। ... इस गर्मागर्म चर्चा के बाद, क्या हर कोई यह जानने में सक्षम हो पाया कि परमेश्वर किस प्रकार के लोगों की प्रशंसा करते हैं और क्या डरपोक व्यक्ति स्वर्गीय राज्य में प्रवेश कर सकता है?

अनुशंसित: Hindi Christian Movie | महाअज्ञान | Why Can’t Foolish Virgins Enter the Kingdom of Heaven?

Hindi Christian Video | विजय गान | Preaching the Gospel of the Return of the Lord Jesus

Hindi Christian Video | विजय गान | Preaching the Gospel of the Return of the Lord Jesus

अंत के दिनों में सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के न्‍याय का कार्य हर पंथ और समूह में गूंज उठा है। राज्य के सुसमाचार का प्रचार होने के बाद, सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के वचन अधिक-से-अधिक लोगों द्वारा स्वीकार और प्रचारित किए जा रहे हैं, परमेश्वर के सच्चे विश्वासी जो उनके प्रकटन की लालसा रखते हैं वे परमेश्वर के सिंहासन से समक्ष एक-एक करके वापस आ रहे हैं। इस बीच, चीनी सरकार और धार्मिक पादरियों और एल्‍डर्स ने शुरू से अंत तक निरंतर सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के चर्च का दमन किया और उसे सताया। इस फिल्म की नायिका, झेंग ज़िनजी, सुसमाचार का प्रचार करने वाली सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर की कलीसिया की एक सदस्य हैं। उन्होंने चीन की कम्‍युनिस्‍ट सरकार और धार्मिक नेताओं के विक्षिप्‍त उत्पीड़न और हमलों का सामना किया है। अपने भाइयों और बहनों के साथ मिलकर, परमेश्‍वर पर भरोसा रखते हुए, वे इन दुष्‍ट शैतानी शक्तियों से किस प्रकार जीत कर विजय गान गाएगी? ...

अनुशंसित: The True Meaning of Faith in God | Hindi Gospel Movie | "परमेश्वर में आस्था" (Hindi Dubbed)

Hindi Christian Video | संकट में स्वर्गारोहण | The Salvation of the Last Days (Hindi Dubbed)

Hindi Christian Video | संकट में स्वर्गारोहण | The Salvation of the Last Days (Hindi Dubbed)

झो झिगांग चीन के एक स्थानीय कलीसिया में एल्डर है। बहुत से ईसाईयों की तरह, प्रभु के एक विश्वासी के रूप में उसकी जीवित स्वर्गाहोण किए जाने की, प्रभु से मिलने की और उसके साथ शासन करने की सबसे बड़ी आशा है। 1999 में, जब कलीसिया के अगुवा ने संदेश जारी किया कि, "वर्ष 2000 में प्रभु फिर से आएगा, और उसके विश्वासियों का जीवित
स्वर्गारोहण किया जाएगा," तो वह पहले की तुलना में और भी ज़्यादा उत्तेजित और उत्साही हो गया था। आस्था और आत्मविश्वास से लबालब भरे उसे भविष्य में आशा और अपेक्षा दिखायी देने लगीं।... हालाँकि, वर्ष 2000 आया और चला गया, उनकी आशाएँ बिखर गईं। उसके संप्रदाय में आस्था का एक अभूतपूर्व संकट खड़ा हो गया, और वह यह सोचने के अलावा और कुछ नहीं कर सका कि उसने सही मार्ग चुना भी था या नहीं?

उसके पूरे संप्रदाय में, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के राज्य के अवतरण के सुसमाचार के फैलने के बाद, झो झिगांग और सहकर्मियों का एक समूह सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के उपदेशकों के साथ गहन चर्चा और वाद-विवाद करने लगे। यह चर्चा उनके संप्रदाय में बरसों से बनाए रखे गए विश्वास के इर्द-गिर्द ही घूमती थी। ... अंत में, झाओ झिगांग साफ़ तौर पर देख सका था कि उन्हें धार्मिक मसीह-विरोधियों ने भ्रमित करके गुमराह किया है। उसने तुरंत ही सत्य को पहचान लिया और सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य को स्वीकार कर लिया। आखिरकार परमेश्वर के सिंहासन के सामने उसका स्वर्गाहण कर लिया गया, जहाँ वह विलाप करने के अलावा कुछ नहीं कर सका कि, "मेरा स्वर्गारोहण सचमुच संकट में था!"

अनुशंसित: Hindi Christian Movie | वे कौन हैं जो वापस आए हैं | Lord Jesus Christ Has Come Back (Hindi Dubbed)

Hindi Christian Movie | महाअज्ञान | Why Can’t Foolish Virgins Enter the Kingdom of Heaven?

Hindi Christian Movie | महाअज्ञान | Why Can’t Foolish Virgins Enter the Kingdom of Heaven?

झेंग मुएन अमेरिका में चीन की एक ईसाई कलीसिया में सहकर्मी हैं, उन्होंने कई वर्षों से प्रभु में विश्वास किया है, और वे प्रभु के लिए बड़ी लगन से काम करते हैं और स्वयं को खपाते हैं। एक दिन, उनकी आंटी उन्हें गवाही देती हैं कि प्रभु यीशु अंत के दिनों में सत्य व्यक्त करने और न्याय और मनुष्य को शुद्ध करने का कार्य करने के लिए लौट आये हैं। यह खबर उन्हें बहुत उत्साहित करती है।सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन को पढ़ने और सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया की फ़िल्में और वीडियो देखने के बाद, झेंग मुएन का दिल सत्यापित करता है कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन सत्य हैं, और सर्वशक्तिमान परमेश्वर अवश्य प्रभु यीशु की वापसी हो सकते हैं, इसलिए वे अपने भाई-बहनों के साथ मिलकर परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य की जांच-पड़ताल शुरू कर देते हैं। लेकिन जब उनकी कलीसिया के अगुआ पादरी मा को इस बात का पता चलता है, तो वे बार-बार रुकावट पैदा करने और झेंग मुएन को रोकने की कोशिश करते हैं।वे झेंग मुएन से सच्चे मार्ग की जांच-पड़ताल छुड़वाने की कोशिश में, उन्हें चीनी सरकार का एक प्रचार वीडियो दिखाते हैं जिसमें चमकती पूर्वी बिजली को बदनाम कर उसकी निंदा की जाती है, और यह वीडियो उन्हें पशोपेश में डाल देता है: वे जाहिर तौर पर देख पाते हैं कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन सत्य और परमेश्वर की वाणी हैं, तो फिर धार्मिक दुनिया के पादरी और एल्डर्स सर्वशक्तिमान परमेश्वर की निंदा क्यों करते हैं? वे न केवल खुद उनकी खोज या जांच-पड़ताल करने से इनकार करते हैं, वे दूसरों को भी सच्चे मार्ग को स्वीकार करने से रोकने की कोशिश करते हैं। ऐसा क्यों है?....झेंग मुएन को धोखा खाने और गलत रास्ता पकड़ने का डर है, मगर साथ ही वे आरोहित होने का अपना मौक़ा खो देने से भी डरते हैं। इस संघर्ष और उलझन में, पादरी मा चीनी सरकार और धार्मिक दुनिया का और भी ज़्यादा नकारात्मक प्रचार पेश करते हैं, जिससे झेंग मुएन के दिल में और भी बहुत-सी शंकाएं पैदा हो जाती हैं। वे पादरी मा की बात मानने और सच्चे मार्ग की अपनी जांच-पड़ताल को छोड़ देने का फैसला कर लेते हैं। बाद में, सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के गवाहों की गवाहियां और संगति सुनाने के बाद, झेंग मुएन समझ पाते हैं कि सच्चे मार्ग की जांच-पड़ताल करने में, सबसे बुनियादी सिद्धांत यह तय करना है कि क्या उस मार्ग में सत्य है और क्या वह परमेश्वर की वाणी को व्यक्त करता है। जो भी कोई बहुत सत्य व्यक्त कर सकते हों, वे अवश्य मसीह के प्रकटन होंगे, क्योंकि भ्रष्ट मानवजाति का कोई भी सदस्य कभी सत्य व्यक्त नहीं कर सकता। यह एक अकाट्य तथ्य है। अगर सच्चे मार्ग की जांच-पड़ताल करते समय कोई परमेश्वर की वाणी को सुनने पर ध्यान नहीं देते, और इसके बजाय अपनी कल्पनाओं के आधार पर सफ़ेद बादलों पर प्रभु यीशु के उतरने का इंतज़ार करते हैं, तो वे कभी भी परमेश्वर के प्रकटन का स्वागत नहीं कर पायेंगे। झेंग मुएन अंत में समझ पाते हैं कि बुद्धिमान कुवांरियों का, प्रभु यीशु द्वारा बोली गयी परमेश्वर की वाणी को सुनने का रहस्य क्या है, और फिर वे चीनी सरकार और धार्मिक दुनिया के पादरियों और एल्डर्स की झूठी बातों और बेतुके सिद्धांतों पर यकीन न करने का फैसला करते हैं, और अपने धार्मिक पादरी के चंगुल और बंधनों से छुटकारा पा लेते हैं। झेंग मुएन सच्चे मार्ग की जांच-पड़ताल करने की मुश्किलों का गहराई से अनुभव करते हैं। विवेक के बिना और सत्य को खोजे बिना, परमेश्वर की वाणी को सुनने या परमेश्वर के सिंहासन के सामने आरोहित होने का कोई रास्ता नहीं है। इसके बदले, कोई सिर्फ शैतान से धोखा खाकर उसके नियंत्रण में फंस सकता है, और शैतान के जाल में मर सकता है; इससे बाइबल का यह वचन पूरा होता है, "मेरे ज्ञान के न होने से मेरी प्रजा नष्‍ट हो गई" (होशे 4:6)। (© BSI) "मूढ़ लोग निर्बुद्धि होने के कारण मर जाते हैं" (नीतिवचन 10:21)। (© BSI)

अनुशंसित: 2019 Best Hindi Christian Song | सत्य को स्वीकारने वाले ही परमेश्वर की वाणी सुन सकते हैं

Hindi Gospel Movie | सिंहासन से बहता है जीवन जल | I Was Raptured Before the Throne and Met the Lord

Hindi Gospel Movie | सिंहासन से बहता है जीवन जल | I Was Raptured Before the Throne and Met the Lord

ताओ वाई एक गृह-कलीसिया के प्रचारक थीं। जैसे-जैसे उनकी कलीसिया दिन-पर-दिन उजाड़ होने लगी, उनके सभी अनुयायी निष्क्रिय और आत्‍मबलहीन हो गए और उनकी खुद की आत्‍मा अंधकारमय हो गई। वे प्रभु की उपस्थिति को बिल्‍कुल अनुभव नहीं करती थीं, और ताओ वाई उलझन में और परेशान थीं। ऐसा क्‍या हुआ कि धार्मिक जगत ने पवित्र आत्‍मा का कार्य खो दिया? क्‍या ऐसा है कि प्रभु पहले ही वापिस आ चुके हैं और किसी अन्‍य स्‍थान पर अपना कार्य करने के लिए प्रकट हुए हैं? ... जैसे-जैसे ताओ वाई ने तात्‍कालिक रूप से इन प्रश्‍नों के उत्‍तर खोजना शुरू किए, वे अधिक-से-अधिक परमेश्‍वर के जीवन के जीवंत जल की आपूर्ति पाने की अभिलाषा करने लगीं। उन्‍होंने और उनकी बहनों ने परमेश्‍वर के कार्य और प्रकटन की मिलकर तलाश करी, और अंतत: वे सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर की कलीसिया पंहुचीं, जहां वे सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर की कलीसिया के उपदेशकों के साथ वार्तालाप और वाद-विवाद करने लगीं। क्‍या वे सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर की कलीसिया में जीवन जल के जीवंत स्‍त्रोत को पाएंगी? क्‍या वे सिंहासन से प्रवाहित होने वाले जीवन जल को प्राप्‍त कर पाएंगी?


अनुशंसित: Hindi Gospel Song | जीवन-जल की निर्मल नदिया | Christ of the Last Days Brings the Way of Eternal Life

Best Hindi Christian Movie | "तड़प" | God Reveals the Mystery of Kingdom of Heaven (Hindi Dubbed)

Best Hindi Christian Movie | "तड़प" | God Reveals the Mystery of Kingdom of Heaven (Hindi Dubbed)

दो हज़ार साल पहले, प्रभु यीशु ने अपने अनुयायियों को वचन दिया था: "मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूँ। और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा कि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो" (यूहन्ना 14:2-3)।(© BSI) इस वजह से, विश्वासी लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी प्रभु के वचन के पूरा होने की उत्कट कामना और प्रार्थना करते रहे हैं, और उम्मीद और प्रार्थना करते रहे हैं कि वे स्वर्गारोहित होकर प्रभु से मिलेंगे और प्रभु के आने पर स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करेंगे। यह इस फिल्म के नायक, चेन शियांगुआंग का चरित्र-चित्रण भी करती है। नायक उत्साही खोजी है, जो प्रभु के आगमन के स्वागत के लिये सुसमाचार का प्रसार करता है और प्रभु की गवाही देता है। विद्यालय से अपने पद से हटा दिये जाने और अपने परिवार के सदस्यों से समर्थन हासिल करने में नाकाम रहने के बावजूद, वह हमेशा अपने हृदय में उम्मीद बनाए रखता है। एक दिन समारोह में, चीनी कम्युनिस्ट सरकार चेन शियांगुआंग को गिरफ्तार कर कारागार में डाल देती है। परमेश्वर के अद्भुत नियम और व्यवस्थाओं के अंतर्गत, उसकी मुलाकात सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के एक ईसाई, झाओ झिमिंग से होती है। झाओ झिमिंग उसे परमेश्वर के प्रकटन और अंत के दिनों के कार्य की गवाही देता है। इससे शियांगुआंग की प्रभु के लौटने की उम्मीद लगाने और प्रार्थना करने की बरसों की धारणाओं और कल्पनाओं का समाधान हो जाता है। जेल से रिहा होने के बाद, चेन शियांगुआंग अपने भाई-बहनों को अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य की जाँच करने में मार्गदर्शन देता है। और इस तरह, हर कोई समझ जाता है कि स्वर्ग के राज्य में आरोहित होना क्या है, राज्य वाकई धरती पर है या स्वर्ग में है, और लोगों को प्रभु की वापसी का स्वागत कैसे करना चाहिये...

Hindi Christian Movie | वे कौन हैं जो वापस आए हैं | Lord Jesus Christ Has Come Back (Hindi Dubbed)

Hindi Christian Movie | वे कौन हैं जो वापस आए हैं | Lord Jesus Christ Has Come Back (Hindi Dubbed)

किम योनग्रोक कोरियाई धार्मिक समुदाय का एक धर्मनिष्ठ पादरी था। सत्य की प्यास में, उसने बेसब्री से प्रभु यीशु के दूसरे आगमन की आशा लगा रखी थी। 2013 में एक दिन चोसन इल्बो नामक समाचारपत्र में सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों पर उसकी नज़र पड़ी। अधिकार और सामर्थ्य से भरे इन वचनों का उस पर तत्काल प्रभाव पड़ा जो उसे अंदर तक छू गए। इस बात को सुनिश्चित करने के लिए कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर ही लौटकर आया प्रभु यीशु है, वह उद्धारकर्ता है जिनकी उसने इतने समय तक प्रतीक्षा की है, वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य और वचनों की खोज और जाँच करने लगा ... जैसे-जैसे एक के बाद एक उसके मन के प्रत्येक संदेह का समाधान होता गया, किम योनग्रोक इतना भावविभोर हो गया कि वह स्वयं साष्टांग प्रणाम करने लगा: सर्वशक्तिमान परमेश्वर अंत के दिनों में प्रभु यीशु का दूसरा आगमन है। वह चुपचाप हमारे बीच आ चुका है और काफी समय से, परमेश्वर के घर से आरंभ होने वाला न्याय का कार्य कर रहा है!

The Second Coming of Jesus | Hindi Best Christian Movie "द्वार पर दस्तक" (Hindi Dubbed)



दो हज़ार साल पहले, प्रभु यीशु ने भविष्‍यवाणी की थी, "आधी रात को धूम मची: 'देखो, दूल्हा आ रहा है! उससे भेंट करने के लिये चलो'" (मत्ती 25:6)।(© BSI) "देख, मैं द्वार पर खड़ा हुआ खटखटाता हूँ; यदि कोई मेरा शब्द सुनकर द्वार खोलेगा, तो मैं उसके पास भीतर आकर उसके साथ भोजन करूँगा और वह मेरे साथ" (प्रकाशितवाक्य 3:20)। (© BSI) दो हज़ार वर्षों से, प्रभु के विश्‍वासी चौकन्‍ने रहकर द्वार पर प्रभु की दस्तक की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो प्रभु जब लौटेगा तब वह किस तरह मनुष्‍यजाति के द्वार पर दस्तक देगा? अंत के दिनों में, कुछ लोगों ने यह गवाही दी है कि प्रभु यीशु लौट आया है—देहधारी सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर—और वह अंत के दिनों में न्‍याय का कार्य कर रहा है। इस समाचार ने पूरे धार्मिक जगत को कंपित कर दिया है। इस फिल्‍म की नायिका, यांग आइगुआंग, दशकों से प्रभु में विश्‍वास करते हुए, कार्य और धर्मोपदेश में हमेशा उत्साहपूर्वक शामिल रह कर प्रभु के लौटने के स्‍वागत की प्रतीक्षा करती रही हैं। एक दिन, दो लोग आते हैं, उसके दरवाज़े पर दस्‍तक देते हैं, यांग आइगुआंग और उसके पति को कहते हैं कि प्रभु यीशु लौट आया है, उनके साथ सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के वचनों को साझा करते हैं। सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के वचनों से वे गहराई तक प्रेरित हो जाते हैं, लेकिन क्योंकि यांग आइगुआँग पादरियों और एल्‍डरों की भ्रांतियों, धोखों और बाध्‍यताओं के अधीन रह चुकी है, इसलिए वह सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर की कलीसिया के गवाहों को घर से बाहर निकाल देती हैं। उसके बाद, वे साक्षी लोग कई बार उनके द्वार को खटखटाते हैं और अंत के दिनों के परमेश्‍वर के कार्य की गवाही देते हुए यांग आइगुआँग को सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के वचन पढ़ कर सुनाते हैं। इस दौरान, पादरी लोग, बार-बार यांग आइगुआंग को व्‍यवधान पैदा कर रोकते हैं, और वह डगमगाती रहती हैं। हालाँकि, सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के वचनों को सुनने के माध्‍यम से, यांग आइगुआंग सत्‍य को समझने लगती है और पादरियों तथा एल्‍डर्स द्वारा फैलाई गई अफवाहों और भ्रांतियों के बारे में उसे विवेक प्राप्त हो जाता है। अंतत: वह समझ जाती हैं कि अंत के दिनों में अपनी वापसी के समय प्रभु लोगों के द्वारों पर किस तरह से दस्‍तक देता है, और हमें कैसे उनका स्‍वागत करना चाहिए। धुंध के छँटने पर, यांग आइगुआंग आख़िरकार परमेश्‍वर की आवाज को सुनती है और यह स्‍वीकार करती है कि सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर ही सचमुच प्रभु यीशु की वापसी है!

अनुशंसित: Hindi Christian Video "मायाजाल को तोड़ दो" क्लिप 1 - हम प्रभु की वापसी का स्वागत कैसे कर सकते हैं?