सुसमाचार फिल्में लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुसमाचार फिल्में लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Hindi Gospel Movie | सिंहासन से बहता है जीवन जल | I Was Raptured Before the Throne and Met the Lord

Hindi Gospel Movie | सिंहासन से बहता है जीवन जल | I Was Raptured Before the Throne and Met the Lord

ताओ वाई एक गृह-कलीसिया के प्रचारक थीं। जैसे-जैसे उनकी कलीसिया दिन-पर-दिन उजाड़ होने लगी, उनके सभी अनुयायी निष्क्रिय और आत्‍मबलहीन हो गए और उनकी खुद की आत्‍मा अंधकारमय हो गई। वे प्रभु की उपस्थिति को बिल्‍कुल अनुभव नहीं करती थीं, और ताओ वाई उलझन में और परेशान थीं। ऐसा क्‍या हुआ कि धार्मिक जगत ने पवित्र आत्‍मा का कार्य खो दिया? क्‍या ऐसा है कि प्रभु पहले ही वापिस आ चुके हैं और किसी अन्‍य स्‍थान पर अपना कार्य करने के लिए प्रकट हुए हैं? ... जैसे-जैसे ताओ वाई ने तात्‍कालिक रूप से इन प्रश्‍नों के उत्‍तर खोजना शुरू किए, वे अधिक-से-अधिक परमेश्‍वर के जीवन के जीवंत जल की आपूर्ति पाने की अभिलाषा करने लगीं। उन्‍होंने और उनकी बहनों ने परमेश्‍वर के कार्य और प्रकटन की मिलकर तलाश करी, और अंतत: वे सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर की कलीसिया पंहुचीं, जहां वे सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर की कलीसिया के उपदेशकों के साथ वार्तालाप और वाद-विवाद करने लगीं। क्‍या वे सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर की कलीसिया में जीवन जल के जीवंत स्‍त्रोत को पाएंगी? क्‍या वे सिंहासन से प्रवाहित होने वाले जीवन जल को प्राप्‍त कर पाएंगी?


अनुशंसित: Hindi Gospel Song | जीवन-जल की निर्मल नदिया | Christ of the Last Days Brings the Way of Eternal Life

Hindi Christian Movie | जोखिम भरा है मार्ग स्वर्ग के राज्य का | God Is My Rock and My Salvation

Hindi Christian Movie | जोखिम भरा है मार्ग स्वर्ग के राज्य का | God Is My Rock and My Salvation

ईसाई झोंग ज़िन चीन की मुख्यभूमि की एक गृह कलीसिया का उपदेशक है। वह सच्‍चे मार्ग की जाँच करने और यह निर्धारित करने के लिए कि सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर ही प्रभु यीशु की वापसी हैं, अपने भाई-बहनों की अगुआई करता है। हालाँकि कुछ लोग सीसीपी सरकार के और धार्मिक मण्डलियों के लोगों के पागलों की तरह सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर की कलीसिया के विरोध और उसकी निंदा को देख कर घबरा जाते हैं। सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के वचनों को पढ़कर, और सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर की कलीसिया के गवाहों की संगति को सुनकर, वे मानव जाति के परमेश्‍वर की अवज्ञा करने के मूल कारणों को समझ जाते हैं, वे स्पष्ट रूप से देखते हैं कि स्‍वर्ग के राज्‍य का मार्ग इतनी कठिनाइयों से भरा हुआ क्‍यों है, और उनमें सीसीपी की शैतानी सत्‍ता और धार्मिक जगत के अगुआओं के सत्‍य से घृणा करने वाले, परमेश्‍वर विरोधी सार के बारे में विवेक आ जाता है। अंत में, झोंग ज़िन जैसे लोगों ने सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के राज्‍य के सुसमाचार को दृढ़तापूर्वक स्‍वीकार कर लिया है।

The Second Coming of Jesus | Hindi Best Christian Movie "द्वार पर दस्तक" (Hindi Dubbed)



दो हज़ार साल पहले, प्रभु यीशु ने भविष्‍यवाणी की थी, "आधी रात को धूम मची: 'देखो, दूल्हा आ रहा है! उससे भेंट करने के लिये चलो'" (मत्ती 25:6)।(© BSI) "देख, मैं द्वार पर खड़ा हुआ खटखटाता हूँ; यदि कोई मेरा शब्द सुनकर द्वार खोलेगा, तो मैं उसके पास भीतर आकर उसके साथ भोजन करूँगा और वह मेरे साथ" (प्रकाशितवाक्य 3:20)। (© BSI) दो हज़ार वर्षों से, प्रभु के विश्‍वासी चौकन्‍ने रहकर द्वार पर प्रभु की दस्तक की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो प्रभु जब लौटेगा तब वह किस तरह मनुष्‍यजाति के द्वार पर दस्तक देगा? अंत के दिनों में, कुछ लोगों ने यह गवाही दी है कि प्रभु यीशु लौट आया है—देहधारी सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर—और वह अंत के दिनों में न्‍याय का कार्य कर रहा है। इस समाचार ने पूरे धार्मिक जगत को कंपित कर दिया है। इस फिल्‍म की नायिका, यांग आइगुआंग, दशकों से प्रभु में विश्‍वास करते हुए, कार्य और धर्मोपदेश में हमेशा उत्साहपूर्वक शामिल रह कर प्रभु के लौटने के स्‍वागत की प्रतीक्षा करती रही हैं। एक दिन, दो लोग आते हैं, उसके दरवाज़े पर दस्‍तक देते हैं, यांग आइगुआंग और उसके पति को कहते हैं कि प्रभु यीशु लौट आया है, उनके साथ सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के वचनों को साझा करते हैं। सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के वचनों से वे गहराई तक प्रेरित हो जाते हैं, लेकिन क्योंकि यांग आइगुआँग पादरियों और एल्‍डरों की भ्रांतियों, धोखों और बाध्‍यताओं के अधीन रह चुकी है, इसलिए वह सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर की कलीसिया के गवाहों को घर से बाहर निकाल देती हैं। उसके बाद, वे साक्षी लोग कई बार उनके द्वार को खटखटाते हैं और अंत के दिनों के परमेश्‍वर के कार्य की गवाही देते हुए यांग आइगुआँग को सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के वचन पढ़ कर सुनाते हैं। इस दौरान, पादरी लोग, बार-बार यांग आइगुआंग को व्‍यवधान पैदा कर रोकते हैं, और वह डगमगाती रहती हैं। हालाँकि, सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के वचनों को सुनने के माध्‍यम से, यांग आइगुआंग सत्‍य को समझने लगती है और पादरियों तथा एल्‍डर्स द्वारा फैलाई गई अफवाहों और भ्रांतियों के बारे में उसे विवेक प्राप्त हो जाता है। अंतत: वह समझ जाती हैं कि अंत के दिनों में अपनी वापसी के समय प्रभु लोगों के द्वारों पर किस तरह से दस्‍तक देता है, और हमें कैसे उनका स्‍वागत करना चाहिए। धुंध के छँटने पर, यांग आइगुआंग आख़िरकार परमेश्‍वर की आवाज को सुनती है और यह स्‍वीकार करती है कि सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर ही सचमुच प्रभु यीशु की वापसी है!

अनुशंसित: Hindi Christian Video "मायाजाल को तोड़ दो" क्लिप 1 - हम प्रभु की वापसी का स्वागत कैसे कर सकते हैं?

Hindi Christian Movie | "मेरे काम में दखल मत दीजिए" | The Spiritual Awakening of Christians



ली छींगशिंग चीन की एक गृह कलीसिया में प्रचारक हैं, और अनेक वर्षों से प्रभु में आस्थावान रही हैं। वे हमेशा उत्साह के साथ सुसमाचार के प्रचार का प्रभु का कार्य करती हैं, वे चौकस होकर प्रभु के आने का इंतज़ार कर रही हैं ताकि वे स्वर्ग के राज्य में लायी जा सकें। हाल के वर्षों में, ली छींगशिंग ने देखा है कि विभिन्न पंथ और कलीसिया पहले से कहीं अधिक वीरान होते जा रहे हैं। परंतु चमकती पूर्वी बिजली, चीन की कम्युनिस्ट सरकार और धार्मिक वर्गों द्वारा ज़बरदस्त निंदा और अत्याचार के बावजूद और ज़्यादा जोशपूर्ण हो गयी है। अलग-अलग सम्प्रदायों और पंथों की ज़्यादा-से-ज्यादा अच्छी भेड़ों और प्रधान भेड़ों ने चमकती पूर्वी बिजली को स्वीकार कर लिया है। इससे ली छींगशिंग का ध्यान थोड़ा आत्मचिंतन की ओर जाता है। ख़ास तौर से, उन्होंने गौर किया है कि धार्मिक वर्गों के पादरी और एल्डर सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया की निंदा करने और उसको बदनाम करने के लिए तरह-तरह की अफवाहें फैलाने और बेमतलब बकवास करने से ज़रा भी नहीं हिचकते। वे चमकती पूर्वी बिजली के प्रचारकों को गिरफ्तार करने के लिए चीन की कम्युनिस्ट सरकार का सहयोग भी करते हैं। उनको लगता है कि पादरी और एल्डर की कारस्तानियां प्रभु के मार्ग से भटकी हुई हैं, और वे समझ पायी हैं कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और धार्मिक वर्ग जिसका विरोध और निंदा कर रहे हैं, वह सच्चा मार्ग हो सकती है, वह प्रभु का प्रकटन और कार्य हो सकती है। उसके बाद से कुछ सहकर्मियों के साथ मिल कर वे चमकती पूर्वी बिजली को खोजने और उसकी जांच-पड़ताल करने का फैसला करती हैं, लेकिन उन्हें पादरी और एल्डर के अपनाये तमाम हथकंडों से रुकावटों और तकलीफों का सामना करना पड़ता है। सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को पढ़कर और सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के प्रचारकों की गवाहियां सुनकर, ली छींगशिंग और दूसरे लोग, पादरी और एल्डर की अफवाहों और भ्रांतियों को समझने की काबिलियत हासिल कर लेते हैं। इससे वे सच्चे मार्ग की जांच-पड़ताल करने से अनुयायियों को रोकने के लिए उनके द्वारा इस्तेमाल किये गए घिनौने हथकंडों और नीच इरादों को समझ जाते हैं, वे पादरी और एल्डर के असली पाखंडी चेहरों को साफ़ देख लेते हैं। ली छींगशिंग और दूसरे लोग धार्मिक पादरी और एल्डर से ऊंची जोशपूर्ण आवाज़ में बोलते हैं, "हमारे काम में दखल मत दीजिए!" आखिरकार वे पादरी और एल्डर के चंगुल और बंदिशों को पूरी तरह से तोड़ कर बाहर निकल आते हैं और परमेश्वर के सिंहासन के सामने पहुँच जाते हैं।