फरीसियों के मार्ग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फरीसियों के मार्ग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Hindi Christian Movie "कौन चढ़ा रहा है परमेश्वर को दोबारा सूली पर" | The Pharisees Have Reappeared

Hindi Christian Movie "कौन चढ़ा रहा है परमेश्वर को दोबारा सूली पर" | The Pharisees Have Reappeared

गू शाउचेंग चीन की एक गृह कलीसिया में पादरी हैं। उन्होंने कई सालों तक प्रभु में विश्वास किया है; वे अपने धर्मोपदेशों पर निरंतर काम करते रहे हैं, और सुसमाचार का प्रचार करने हर जगह जाते रहे हैं। सुसमाचार के प्रचार के कारण उनको पकड़कर जेल में बंद कर दिया गया था, जहां उन्होंने 12 साल की सजा काटी। जेल से बाहर आने के बाद, गू शाउचेंग ने कलीसिया में अपना काम जारी रखा। परंतु जब सर्वशक्तिमान परमेश्वर का राज्य का सुसमाचार गू शाउचेंग की कलीसिया में पहुंचा, तो वे न तो इसकी कोई खबर लेते हैं, न कोई खोजबीन करते हैं, बल्कि हठपूर्वक अपनी खुद की धारणाओं और कल्पनाओं पर भरोसा करते हुए परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य की निंदा करते हैं। वे सच्चे मार्ग को स्वीकार करने से विश्वासियों को रोकने और तोड़ने के लिए अपनी धारणाएं और भ्रांतियां फैलाने की हर-संभव कोशिश करते हैं। ख़ास तौर से जब सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन पढ़ने के बाद जब  गू शाउचेंग ने पाया कि उनमें अधिकार और सामर्थ्य है और यह कि जो भी उनको सुनेगा वह कायल हो जायेगा, तब वे अत्यंत भयभीत हो गए कि कलीसिया में जिसने भी सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन पढ़े, वह उनका विश्वासी बन जायेगा। उन्हें डर लगा कि तब उनकी पदवी और रोजी-रोटी खतरे में पड़ जायेगी। इसलिए, उन्होंने कलीसिया के एल्डर वांग सेन और दूसरे लोगों से इस पर विचार-विमर्श किया और फैसला किया कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर की निंदा और उन पर हमला करने के लिए चीन की कम्युनिस्ट सरकार द्वारा उपयोग की गयी अफवाहों से लोगों को झांसा देंगे। गू शाउचेंग और वांग सेन कलीसिया को सीलबंद कर लोगों को सच्चा मार्ग अपनाने से रोकने की हर-संभव कोशिश करते हैं, और वे सर्वशक्तिमान परमेश्वर की गवाही देनेवालों को पकड़ कर उत्पीड़ित करने में सीसीपी के शैतानी शासन के साथ सहयोग भी करते हैं। उनके कारनामे परमेश्वर के स्वभाव को गंभीर रूप से ठेस पहुंचाते हैं और इससे उनको शाप लगता है। जब वांग सेन राज्य का सुसमाचार प्रसारित करते कुछ लोगों को पकड़वाने जा रहे होते हैं, तो एक कार दुर्घटना में घटना-स्थल पर ही उनकी मृत्यु हो जाती है। गू शाउचेंग भय और हताशा में जीते हैं और भय के चक्रव्यूह में फंस जाते हैं। वे खुद से बार-बार यही सवाल करते हैं: "क्या सर्वशक्तिमान परमेश्वर की मेरी निंदा परमेश्वर को दोबारा सूली पर चढ़ा रही है?"

अनुशंसित: परमेश्वर के भजन - नये युग में स्तुति - प्रभु की वापसी का स्वागत करें

Hindi Christian Movie | "मेरे काम में दखल मत दीजिए" | The Spiritual Awakening of Christians



ली छींगशिंग चीन की एक गृह कलीसिया में प्रचारक हैं, और अनेक वर्षों से प्रभु में आस्थावान रही हैं। वे हमेशा उत्साह के साथ सुसमाचार के प्रचार का प्रभु का कार्य करती हैं, वे चौकस होकर प्रभु के आने का इंतज़ार कर रही हैं ताकि वे स्वर्ग के राज्य में लायी जा सकें। हाल के वर्षों में, ली छींगशिंग ने देखा है कि विभिन्न पंथ और कलीसिया पहले से कहीं अधिक वीरान होते जा रहे हैं। परंतु चमकती पूर्वी बिजली, चीन की कम्युनिस्ट सरकार और धार्मिक वर्गों द्वारा ज़बरदस्त निंदा और अत्याचार के बावजूद और ज़्यादा जोशपूर्ण हो गयी है। अलग-अलग सम्प्रदायों और पंथों की ज़्यादा-से-ज्यादा अच्छी भेड़ों और प्रधान भेड़ों ने चमकती पूर्वी बिजली को स्वीकार कर लिया है। इससे ली छींगशिंग का ध्यान थोड़ा आत्मचिंतन की ओर जाता है। ख़ास तौर से, उन्होंने गौर किया है कि धार्मिक वर्गों के पादरी और एल्डर सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया की निंदा करने और उसको बदनाम करने के लिए तरह-तरह की अफवाहें फैलाने और बेमतलब बकवास करने से ज़रा भी नहीं हिचकते। वे चमकती पूर्वी बिजली के प्रचारकों को गिरफ्तार करने के लिए चीन की कम्युनिस्ट सरकार का सहयोग भी करते हैं। उनको लगता है कि पादरी और एल्डर की कारस्तानियां प्रभु के मार्ग से भटकी हुई हैं, और वे समझ पायी हैं कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और धार्मिक वर्ग जिसका विरोध और निंदा कर रहे हैं, वह सच्चा मार्ग हो सकती है, वह प्रभु का प्रकटन और कार्य हो सकती है। उसके बाद से कुछ सहकर्मियों के साथ मिल कर वे चमकती पूर्वी बिजली को खोजने और उसकी जांच-पड़ताल करने का फैसला करती हैं, लेकिन उन्हें पादरी और एल्डर के अपनाये तमाम हथकंडों से रुकावटों और तकलीफों का सामना करना पड़ता है। सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को पढ़कर और सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के प्रचारकों की गवाहियां सुनकर, ली छींगशिंग और दूसरे लोग, पादरी और एल्डर की अफवाहों और भ्रांतियों को समझने की काबिलियत हासिल कर लेते हैं। इससे वे सच्चे मार्ग की जांच-पड़ताल करने से अनुयायियों को रोकने के लिए उनके द्वारा इस्तेमाल किये गए घिनौने हथकंडों और नीच इरादों को समझ जाते हैं, वे पादरी और एल्डर के असली पाखंडी चेहरों को साफ़ देख लेते हैं। ली छींगशिंग और दूसरे लोग धार्मिक पादरी और एल्डर से ऊंची जोशपूर्ण आवाज़ में बोलते हैं, "हमारे काम में दखल मत दीजिए!" आखिरकार वे पादरी और एल्डर के चंगुल और बंदिशों को पूरी तरह से तोड़ कर बाहर निकल आते हैं और परमेश्वर के सिंहासन के सामने पहुँच जाते हैं।

2. यह क्यों कहा जाता है कि धार्मिक पादरी और प्राचीन लोग सभी फरीसियों के मार्ग पर चल रहे हैं? उनका सार क्या है?

यह क्यों कहा जाता है कि धार्मिक पादरी और प्राचीन लोग सभी फरीसियों के मार्ग पर चल रहे हैं? उनका सार क्या है?

संदर्भ के लिए बाइबल के पद:
"फिर वह दृष्‍टान्तों में उनसे बातें करने लगा: "किसी मनुष्य ने दाख की बारी लगाई, और उसके चारों ओर बाड़ा बाँधा, और रस का कुण्ड खोदा, और गुम्मट बनाया; और किसानों को उसका ठेका देकर परदेश चला गया। फिर फल के मौसम में उसने किसानों के पास एक दास को भेजा कि किसानों से दाख की बारी के फलों का भाग ले। पर उन्होंने उसे पकड़कर पीटा और छूछे हाथ लौटा दिया। फिर उसने एक और दास को उनके पास भेजा; उन्होंने उसका सिर फोड़ डाला और उसका अपमान किया।