बाइबिल की भविष्यवाणी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बाइबिल की भविष्यवाणी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Christian Variety Show "असल में प्रभु कैसे आते हैं?" (Crosstalk) Revealing Mystery of Jesus' Return

Christian Variety Show "असल में प्रभु कैसे आते हैं?" (Crosstalk) Revealing Mystery of Jesus' Return


अंत के दिनों में, प्रभु यीशु की वापसी का इंतज़ार करने वाले ईसाइयों का मूड बहुत ही गहन या भावुक हो जाता है, लेकिन सवाल ये है कि असल में प्रभु लौटेंगे कैसे? कुछ लोग कहते हैं, "प्रभु यीशु बादलों पर आएंगे।" दूसरे लोगों का कहना है, "उनके लौटने की भविष्यवाणियाँ ये भी कहती हैं, 'देख, मैं चोर के समान आता हूँ' (प्रकाशितवाक्य 16:15)।  (© BSI) 'परन्तु पहले अवश्य है कि वह बहुत दु:ख उठाए, और इस युग के लोग उसे तुच्छ ठहराएँ' (लूका 17:25)। (© BSI) 'आधी रात को धूम मची: देखो, दूल्हा आ रहा है! उससे भेंट करने के लिये चलो' (मत्ती 25:6)। (© BSI)

Hindi Christian Skit | ख़ुशफ़हमी | Do You Know the Criteria for Entering the Kingdom of Heaven?

Hindi Christian Skit | ख़ुशफ़हमी | Do You Know the Criteria for Entering the Kingdom of Heaven?


ली मिंगदाओ एक गृह-कलीसिया में प्रचारक है। वह बरसों से प्रभु में विश्वास रखता आ रहा है, और उसने हमेशा पौलुस की मिसाल का अनुसरण करते हुए प्रचार और कार्य किया है, कष्ट उठाए हैं और कीमत अदा की है। उसका मानना है, "अगर कोई मेहनत और कार्य करता है तो वह स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकता है, पुरस्कृत हो सकता है और मुकुट हासिल कर सकता है।" लेकिन अपने सहकर्मियों से मिलने पर, भाई झांग इस नज़रिये पर संदेह व्यक्त करता है। ली मिंगदाओ आश्वस्त नहीं होता और घर लौट आता है, और बाइबल को अच्छी तरह देख लेने के बाद, वह भाई झांग से गर्मागर्म बहस करता है... क्या प्रभु के लिये मेहनत और कार्य करना परमेश्वर की इच्छा को पूरा करना है? क्या इस मार्ग को अपनाने पर अंतत: कोई उन्नत होकर स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकता है? ये सब जानने के लिये नाट्य-प्रस्तुति 'ख़ुशफ़हमी' देखें।

     और पढ़ें: स्वर्गारोहण के बारे में जो हमारा धारणा हैं, क्या यह प्रभु येशु के वचन के अनुरूप हैं?

New Hindi Gospel Skit | दस्तक दे रहे हैं परमेश्वर | Have You Welcomed the Lord? (Hindi Dubbed)

New Hindi Gospel Skit | दस्तक दे रहे हैं परमेश्वर | Have You Welcomed the Lord? (Hindi Dubbed)


हास्य-नाटिका 'दस्तक दे रहे हैं परमेश्वर' हमें बताती है कि किस तरह अंत के दिनों में परमेश्वर अपने वचनों से हमारे दिलों के द्वार पर दस्तक देते हैं। बुद्धिमान कुँवारियाँ परमेश्वर की वाणी को सुन पाती हैं और मेमने के संग भोज का आनंद लेती हैं!

Hindi Christian Variety Show | मेरे पादरी पिता | A Debate on the Bible in a Family (Skit 2018)

Hindi Christian Variety Show | मेरे पादरी पिता | A Debate on the Bible in a Family (Skit 2018)


ची शू एक ऐसे धार्मिक पादरी हैं जो चालीस साल से प्रभु में आस्था रखते आ रहे हैं। उनका हमेशा मानना रहा है कि प्रभु के सारे वचन और कार्य बाइबल में दर्ज हैं, और प्रभु में आस्था का मतलब बाइबल से आस्था हटना नहीं है और बाइबल में विश्वास रखने का मतलब है प्रभु में विश्वास रखना। जब ऐसी बात उठती है कि उनकी बेटी ने अंत के दिनों के परमेश्वर के कार्य को स्वीकार कर लिया है तो वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसे रोकने की योजना बनाते हैं। उस दिन जब ची शू की बेटी उन्हें प्रभु की वापसी के सुसमाचार की गवाही देने घर लौटती है तो पिता-पुत्री में गरमागर्म तकरार और गंभीर बहस हो जाती है और फिर...

सर्वाधिक देखा गया: परमेश्वर के वचनो ने उन सत्यो को उजागर किया हैं जिसे हमें समझने की आवशकता हैं, और अधिक वीडियो देखने के लिए हमारे आधिकारिक वेबसाइट पर आपका स्वागत है।

Hindi Christian Movie | नूह का समय आ चुका है | God's Warning to Man in the Last Days (Hindi Dubbed)

Hindi Christian Movie | नूह का समय आ चुका है | God's Warning to Man in the Last Days (Hindi Dubbed)

आओ नूह के युग के दौरान की मानवता पर पीछे मुड़कर देखते हैं। मनुष्य सभी प्रकार की दुष्ट गतिविधियों में संलग्न था और पश्चाताप करने के लिए उसने विचार भी नहीं किया। किसी ने भी परमेश्वर के वचन को नहीं सुना। उनकी कठोरता तथा बुराई ने परमेश्वर के क्रोध को बढ़ाया और अंत में, वे एक भयंकर बाढ़ की आपदा द्वारा निगल लिये गये। केवल नूह के आठ लोगों के परिवार ने परमेश्वर के वचन को सुना और बच पाने में सफल रहे। अब, अंत के दिन पहले ही आ चुके हैं। मानवता का भ्रष्टाचार और ज्यादा गहरा होता जा रहा है। हर कोई दुष्‍टता की पूजा कर रहा है। सम्पूर्ण धार्मिक जगत, संसार की धारा का अनुसरण कर रहा है। वे सत्य से थोड़ा सा भी प्रेम नहीं करते। नूह के दिन पहले से ही आ चुके हैं! मानवता को बचाने के लिए, मानवता के बीच अंत के दिनों के न्याय के कार्य करने के लिए, परमेश्वर एक बार फिर वापस आ गये हैं। यह आखिरी बार है जब परमेश्वर मनुष्य को बचायेंगे! मानवता को क्या चुनना चाहिए? यह एक सच्ची कहानी है। चूंकि, सिचुआन प्रांत में किंगपिंग जिले के नागरिकों ने बार-बार सर्वशक्तिमान परमेश्वर के राज्य के सुसमाचार को स्वीकार करने से मना कर दिया है, इसलिए उन्हें आपदा के दो उदाहरणों को झेलना पड़ा है।


प्रचंड सिचुआन भूकंप के दौरान, कई भाई-बहनों जिन्होंने सर्वशक्तिमान परमेश्वर में विश्वास किया, चमत्कारिक रूप से परमेश्वर द्वारा बचा लिए गये और जीवित रहे। ये तथ्य उन लोगों के लिए गवाह बन चुके हैं: जो परमेश्वर को स्वीकारते हैं और उनकी आज्ञा का पालन करते हैं तथा वे जो परमेश्वर से मना करते हैं और उनका विरोध करते हैं। इन दो प्रकार के लोगों के दो बिल्कुल अलग अंत होते हैं!

हमारा अनुसरण करें: स्वर्गारोहण के रहस्य को उजागर करें, हमारे आधिकारिक वेबसाइट में और अधिक रोमांचक सामग्री है।

Hindi Christian Movie | धन्‍य हैं वे, जो मन के दीन हैं | Have You Welcomed the Return of the Lord?

Hindi Christian Movie | धन्‍य हैं वे, जो मन के दीन हैं | Have You Welcomed the Return of the Lord?

शो योंघान दक्षिण कोरिया में एक कलीसिया के पादरी हैं। उन्होंने दशकों तक उत्साहपूर्वक परमेश्वर की सेवा की और अपने साथी विश्वासियों का गहरा सम्मान अर्जित किया। हाल के वर्षों से, उनकी कलीसिया दिन-प्रतिदिन ज्‍़यादा-से-ज्‍यादा उजाड़ होती जा रही है। बुरे कर्म अधिक-से-अधिक सामान्‍य हो रहे थे, और वे खुद भी अपने आप को इन पापों में फंसा पाते थे। परिणामस्वरूप, वे बेहद दुखी भ्रमित महसूस करते थे। ... बहुत विचार करने के बाद, उन्होंने संकल्‍पपूर्वक कलीसिया का अपना पद और अपना संप्रदाय छोड़ दिया और इस उम्‍मीद में ऐसी कलीसिया की खोज की जहां पवित्र आत्मा का कार्य हो, ताकि वे अपने पापों से मुक्‍त होने का अपना मार्ग प्राप्त कर सकें। उन्होंने कई पंथों का दौरा किया, लेकिन उनके उजाड़पन, भ्रष्टता ने उन्हें और अधिक हारा हुआ, भ्रमित, और असहाय बना दिया। उन्‍होंने प्रभु से गिड़गिड़ा कर याचना करी "प्रभु आप कहां हैं"। जब शो योंघान ने अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य्र को देखना शुरू किया, तो वह यह जानकर उन्‍हें सुखद आश्चर्य हुआ कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन अधिकार, शक्ति और सत्य से भरे हुए हुए हैं! कलीसिया के गवाहों की संगति और गवाही सुनने के बाद, शो योंघान को सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों से समझ में आया कि क्योंकि वे प्रभु यीशु के एक विश्वासी है, इस लिए उनके पापों को क्षमा कर दिया गया है और परमेश्वर के अनुग्रह से उन्हें बचा लिया गया है, जिसका अर्थ है कि परमेश्वर दोबारा कभी भी उन्हें एक पापी के रूप में कलंकित नहीं करेंगे, और वे परमेश्वर के सामने आने उनकी आराधना करने और परमेश्वर के अनुग्रह और आशीर्वाद का आनंद लेने के हकदार हैं। हालांकि, उनकी गहरी अंतर्निहित पापी प्रकृति के कारण, वे अभी भी पाप से बंधे और नियंत्रित है, और पवित्र नहीं बन सकते हैं। केवल अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों के न्याय और ताड़ना को स्‍वीकार करके ही वे धीरी-धीरे पाप से मुक्‍त होकर, वास्‍तव में शुद्धिकरण और उद्धार पा सकेंगे, और परमेश्वर द्वारा उनके राज्य में ले जाए जा सकते हैं। इस समय, शो योंघान उत्साह से भर गए और उन्होंने खुशी-खुशी अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्यों को स्वीकार कर लिया और परमेश्वर के सिंहासन के सामने खड़े होने के लिए वापस लौट गए।

अनुशंसित: Hindi Gospel Song | मसीह की पहचान परमेश्वर स्वयं है | Do You Really Know the Returned Jesus Christ?

Best Hindi Christian Movie | "तड़प" | God Reveals the Mystery of Kingdom of Heaven (Hindi Dubbed)

Best Hindi Christian Movie | "तड़प" | God Reveals the Mystery of Kingdom of Heaven (Hindi Dubbed)

दो हज़ार साल पहले, प्रभु यीशु ने अपने अनुयायियों को वचन दिया था: "मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूँ। और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा कि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो" (यूहन्ना 14:2-3)।(© BSI) इस वजह से, विश्वासी लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी प्रभु के वचन के पूरा होने की उत्कट कामना और प्रार्थना करते रहे हैं, और उम्मीद और प्रार्थना करते रहे हैं कि वे स्वर्गारोहित होकर प्रभु से मिलेंगे और प्रभु के आने पर स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करेंगे। यह इस फिल्म के नायक, चेन शियांगुआंग का चरित्र-चित्रण भी करती है। नायक उत्साही खोजी है, जो प्रभु के आगमन के स्वागत के लिये सुसमाचार का प्रसार करता है और प्रभु की गवाही देता है। विद्यालय से अपने पद से हटा दिये जाने और अपने परिवार के सदस्यों से समर्थन हासिल करने में नाकाम रहने के बावजूद, वह हमेशा अपने हृदय में उम्मीद बनाए रखता है। एक दिन समारोह में, चीनी कम्युनिस्ट सरकार चेन शियांगुआंग को गिरफ्तार कर कारागार में डाल देती है। परमेश्वर के अद्भुत नियम और व्यवस्थाओं के अंतर्गत, उसकी मुलाकात सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के एक ईसाई, झाओ झिमिंग से होती है। झाओ झिमिंग उसे परमेश्वर के प्रकटन और अंत के दिनों के कार्य की गवाही देता है। इससे शियांगुआंग की प्रभु के लौटने की उम्मीद लगाने और प्रार्थना करने की बरसों की धारणाओं और कल्पनाओं का समाधान हो जाता है। जेल से रिहा होने के बाद, चेन शियांगुआंग अपने भाई-बहनों को अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य की जाँच करने में मार्गदर्शन देता है। और इस तरह, हर कोई समझ जाता है कि स्वर्ग के राज्य में आरोहित होना क्या है, राज्य वाकई धरती पर है या स्वर्ग में है, और लोगों को प्रभु की वापसी का स्वागत कैसे करना चाहिये...

Hindi Gospel Movie "प्रतीक्षारत" | The Lord Jesus Christ Has Appeared to Do His Work (Hindi Dubbed)

Hindi Gospel Movie "प्रतीक्षारत" | The Lord Jesus Christ Has Appeared to Do His Work (Hindi Dubbed)


यांग हूएन चीन में एक हाउस चर्च के एक पादरी हैं। अपने पिता यांग शोडाऊ के साथ, उन्होंने प्रभु यीशु के बादलों से उतर कर आने और उन्हें स्वर्ग के साम्राज्य में ले जाए जाने की प्रतीक्षा की है। इसके लिए, उन्होंने बड़ी मेहनत से प्रभु के लिए कार्य किया है, उसके नाम का दामन थामा है, और यह विश्वास किया है कि जो कोई भी बादलों से उतरकर न आने वाला प्रभु यीशु है, वह झूठा मसीह है। इसलिए, जब उन्होंने प्रभु के दूसरे अवतरण के बारे में सुना, तो उन्होंने न उसपर ध्यान दिया और न ही उसे स्वीकार किया। उन्होंने सोचा कि देखना और प्रतीक्षा करना ही सबसे अच्छा रहेगा। .... जब वे निष्क्रिय होकर प्रतीक्षा कर रहे थे. तो यांग हूएन की चचेरी बहन ली जियायिन ने अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य को स्वीकार कर लिया, और उन तक सुसमाचार का प्रसार किया। कुछ गहन विचार-विमर्श के बाद, यांग हूएन अंततः 'देखने और प्रतीक्षा करने' का सही अर्थ समझ गया, और अब वह यह जान सका कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन सत्य हैं, मार्ग हैं, जीवन हैं, और यह प्रभु की ही वाणी है, और सर्वशक्तिमान परमेश्वर ही प्रभु यीशु के वह दूसरे आगमन हैं जिसकी प्रतीक्षा वे इतने सारे वर्षों से करते आ रहे थे ....

वीडियो देखें: "द्वार पर दस्तक" क्लिप 2 - प्रभु का स्‍वागत करने में कौन सी गलतियाँ सबसे आसानी से हो जाती हैं?


अंतिम दिनों में परमेश्वर ने चीन में देह-धारण किया है; बाइबल की भविष्यवाणियों में और परमेश्वर के वचनों में इसके लिए क्या आधार मिलता है?

संदर्भ के लिए बाइबल के पद:
"क्योंकि उदयाचल से लेकर अस्ताचल तक जाति-जाति में मेरा नाम महान् है, और हर कहीं मेरे नाम पर धूप और शुद्ध भेंट चढ़ाई जाती है" (मलाकी 1:11)।
"क्योंकि जैसे बिजली पूर्व से निकलकर पश्‍चिम तक चमकती है, वैसे ही मनुष्य के पुत्र का भी आना होगा" (मत्ती 24:27)।
परमेश्वर के प्रासंगिक वचन:
कई जगहों पर, परमेश्वर ने सिनीम के देश में जीतने वालों के एक समूह को प्राप्त करने की भविष्यवाणी की है। दुनिया के पूर्व में जीतने वालों को प्राप्त किया जाता है, इसलिए परमेश्वर के दूसरे देहधारण के अवतरण का स्थान बिना किसी संदेह के, सिनीम का देश है, ठीक वहीं जहाँ बड़ा लाल अजगर कुण्डली मारे पड़ा है। वहाँ परमेश्वर बड़े लाल अजगर के वंशज को प्राप्त करेगा ताकि यह पूर्णतः पराजित और शर्मिंदा हो जाए।