सुसमाचार फिल्म लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुसमाचार फिल्म लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Hindi Christian Movie | उद्धार | Does Being Saved Represent Full Salvation?

Hindi Christian Movie | उद्धार | Does Being Saved Represent Full Salvation?

उद्धार क्या है? प्रभु यीशु में विश्वास करने वाले सोचते हैं कि अगर वे ईमानदारी से प्रभु से प्रार्थना करें, अपने पापों को स्वीकार करें और पश्चाताप करें तो उनके पापों को क्षमा कर दिया जाएगा और उनका उद्धार हो जाएगा। फिर जब प्रभु आएंगे तो उनको सीधे स्वर्ग के राज्य में आरोहित किया जाएगा। मगर क्या उद्धार पाना वाकई इतना आसान है?

फ़िल्म के नायक, शू जिकियां ने बरसों से परमेश्वर में विश्वास किया, पूरे उत्साह से परमेश्वर के लिए खर्च किया और अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए सब कुछ त्याग दिया। इसके लिए, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने उन्हें गिरफ़्तार करके यातनाएं भी दी। जेल से छूटने के बाद, उन्होंने अपने दायित्वों को निभाना जारी रखा, कुछ व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। उनके उपदेशों और कार्य ने उनके भाई-बहनों की कुछ व्यावहारिक समस्याओं को सुलझाने में मदद की। बाद में, उनकी पत्नी को भी गिरफ़्तार कर लिया गया, लेकिन उन्होंने शिकायत नहीं की, मन में नकारात्मक भावनाओं को नहीं आने दिया और खुद को बिखरने भी नहीं दिया... इन सारी बातों की वजह से उनके भाई-बहनों ने उनकी सराहना की और उनको सम्मान दिया। शू जिकियां का मानना है कि उनके पास सत्य की वास्तविकता है और उनके स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर पाने में कोई समस्या नहीं है। लेकिन जल्दी ही, उनके सामने एक अप्रत्याशित परीक्षा की घड़ी आ गई – सीसीपी पुलिस की यातनाओं की वजह से उनकी पत्नी की मौत हो गई। शू जिकियां परेशान हो गए, उनके मन में परमेश्वर के लिए धारणाएं, गलतफहमियां और शिकायतें पैदा होने लगीं। परमेश्वर से विद्रोह करने और उनको धोखा देने के विचार उनके मन में आने लगे...बाद में, जब उन्हें एहसास हुआ कि वे परमेश्वर को धोखा दे रहे हैं, तब वे सोचने लगे और उनके मन में यह ख़याल आया कि जब उनके जैसे लोग परीक्षाओं का सामना करते हैं और फिर परमेश्वर की शिकायत करते हैं, उनके लिए अपने मन में गलतफहमी पैदा कर लेते हैं और उनको धोखा देते हैं, तो क्या उनको वाकई बचाया जाता है। क्या वे वाकई परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करने के काबिल होते हैं?


अनुशंसित: परमेश्वर का वचन यहाँ है - जीवन और आध्यात्मिक आपूर्ति

Hindi Christian Movie | स्वप्न से जागृति | Mystery of Being Raptured to the Kingdom of God

Hindi Christian Movie | स्वप्न से जागृति | Mystery of Being Raptured to the Kingdom of God


यू फान भी प्रभु यीशु में विश्वास करने वाले अन्य बहुतेरे लोगों के समान ही हैं—उन्हें लगता है कि प्रभु यीशु को जब सूली पर चढ़ाया गया, तो उन्होंने पहले ही इंसान के पापों को क्षमा कर दिया था। उन्हें लगता है कि अपनी आस्था के कारण उन्होंने धार्मिकता पाई है और यदि वे सर्वस्व त्यागकर प्रभु के लिये कड़ी मेहनत करेंगी, तो प्रभु यीशु के लौटने पर वे निश्चित रूप से स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर पाएंगी। लेकिन उनके सहकर्मियों को संदेह है: प्रभु में हमारी आस्था के कारण हमें क्षमा कर दिया गया है, हम प्रभु के लिये त्याग और खुद को व्यय कर सकते हैं, लेकिन अक्सर पाप और प्रभु का विरोध करते रहते हैं। क्या हम इस प्रकार सचमुच स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकते हैं? ... अंतत: जब यू फान सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के गवाहों से संगति और विचार-विमर्श करती हैं, तो उन्हें प्रभु के आगमन और स्वर्ग के राज्य में प्रवेश के रहस्य समझ में आते हैं और आखिरकार वे सपने से जाग जाती हैं...

अनुशंसित: Hindi Christian Movie | बाइबल से बाहर निकलें | Can We Gain Eternal Life by Keeping the Bible?

Hindi Christian Movie | सुसमाचार दूत | Preach the Gospel and Make Disciples of All Nations

Hindi Christian Movie | सुसमाचार दूत | Preach the Gospel and Make Disciples of All Nations

ईसाई चेन यिशिन कई वर्षों से प्रभु में विश्वास करती रही है, और उसने अंत के दिनों में प्रभु यीशु—सर्वशक्तिमान परमेश्वर की वापसी का स्वागत करने का सौभाग्य पाया है! उसे इंसान को बचाने की सर्वशक्तिमान परमेश्वर की उत्कट इच्छा समझ में आ गई और यह भी समझ में आ गया कि एक सृजित प्राणी का लक्ष्य और दायित्व क्या होना चाहिये। इसलिए उसने सुसमाचार का प्रचार और अंत के दिनों में परमेश्वर के कार्य की गवाही देनी आरंभ कर दी। इस कार्य के लिये वह शहर-शहर, प्रांत-प्रांत घूमने लगी। इस दौरान उसे धार्मिक मंडलियों के दमन और अस्वीकृति का भी सामना करना पड़ा। सीसीपी ने उसका पीछा किया, उसे यातना दी। उसने अनेक दुख और पीड़ाएँ सहीं। मगर परमेश्वर के वचनों के मार्गदर्शन से वह अपने लक्ष्य पर डटी रही और बेख़ौफ़ तथा साहसपूर्वक आगे बढ़ती रही...

अनुशंसित: Best Hindi Gospel Song | "विजेताओं का गीत" | God's Promises

Hindi Gospel Movie "प्रतीक्षारत" | The Lord Jesus Christ Has Appeared to Do His Work (Hindi Dubbed)

Hindi Gospel Movie "प्रतीक्षारत" | The Lord Jesus Christ Has Appeared to Do His Work (Hindi Dubbed)


यांग हूएन चीन में एक हाउस चर्च के एक पादरी हैं। अपने पिता यांग शोडाऊ के साथ, उन्होंने प्रभु यीशु के बादलों से उतर कर आने और उन्हें स्वर्ग के साम्राज्य में ले जाए जाने की प्रतीक्षा की है। इसके लिए, उन्होंने बड़ी मेहनत से प्रभु के लिए कार्य किया है, उसके नाम का दामन थामा है, और यह विश्वास किया है कि जो कोई भी बादलों से उतरकर न आने वाला प्रभु यीशु है, वह झूठा मसीह है। इसलिए, जब उन्होंने प्रभु के दूसरे अवतरण के बारे में सुना, तो उन्होंने न उसपर ध्यान दिया और न ही उसे स्वीकार किया। उन्होंने सोचा कि देखना और प्रतीक्षा करना ही सबसे अच्छा रहेगा। .... जब वे निष्क्रिय होकर प्रतीक्षा कर रहे थे. तो यांग हूएन की चचेरी बहन ली जियायिन ने अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य को स्वीकार कर लिया, और उन तक सुसमाचार का प्रसार किया। कुछ गहन विचार-विमर्श के बाद, यांग हूएन अंततः 'देखने और प्रतीक्षा करने' का सही अर्थ समझ गया, और अब वह यह जान सका कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन सत्य हैं, मार्ग हैं, जीवन हैं, और यह प्रभु की ही वाणी है, और सर्वशक्तिमान परमेश्वर ही प्रभु यीशु के वह दूसरे आगमन हैं जिसकी प्रतीक्षा वे इतने सारे वर्षों से करते आ रहे थे ....

वीडियो देखें: "द्वार पर दस्तक" क्लिप 2 - प्रभु का स्‍वागत करने में कौन सी गलतियाँ सबसे आसानी से हो जाती हैं?


Hindi Christian Video | The Lord Jesus Is My Shepherd and My Strength | "बेड़ियों को तोड़ो और भागो"

Hindi Christian Video | The Lord Jesus Is My Shepherd and My Strength | "बेड़ियों को तोड़ो और भागो"



ली चुंगमिन दक्षिण कोरिया के सियोल की एक कलीसिया के एल्डर थे। बीस वर्षों से भी अधिक समय से, उन्होंने पूरी तरह बाइबल के अध्ययन पर ध्यान केन्द्रित करके, उत्साहपूर्वक प्रभु की सेवा की थी। अपने धार्मिक नेताओं के उदाहरण पर चलते हुए, उन्होंने सोचा था कि प्रभु में विश्वास करने का अर्थ बाइबल में विश्वास करना है, और बाइबल पर विश्वास करना प्रभु पर विश्वास करने के समान था। उनका मानना था कि जब तक वे बाइबल पर दृढ रहते हैं, उनको स्वर्ग के राज्य में आरोहित किया जाएगा। इन धारणाओं ने उन्हें बेड़ियों में जकड़े रहने के लिए मजबूर कर दिया, उन्हें परमेश्वर के पदचिन्हों पर चलने और परमेश्वर में विश्वास करने से रोक दिया। जिसके परिणाम स्वरूप, ली चुंगमिन ने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य को समझने के बारे में कभी नहीं सोचा.....


एक दिन, पूरे संयोग के साथ, उन्होंने सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया की वेबसाइट पर कुछ भजनों के वीडियो देखे। इनके उत्साह भरे बोलों और मनमोहक धुनों ने उन्हें गहराई से, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य को समझने के लिए प्रेरित किया। सत्य के बारे में कुछ तर्क-वितर्क से गुजरने के बाद, उन्हें सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों के माध्यम से बाइबल की अन्दर की कहानी समझ में आ गयी। वे स्थिति के वास्तविक तथ्यों को स्पष्ट रूप से समझ गए: धार्मिक संसार के फरीसी बाइबल को ऊंचा दिखाने की आड़ में परमेश्वर के प्रकटन और कार्य का विरोध और निंदा करते हैंI आखिरकार, उन्होंने धार्मिक फरीसियों के नियंत्रण और रुकावटों को एक तरफ कर दिया और परमेश्वर के पदचिन्हों पर चल पड़े.....

Hindi Gospel Movie | Do You Know the Relationship Between the Bible and God? | "मेरा प्रभु कौन है"

Hindi Gospel Movie | Do You Know the Relationship Between the Bible and God? | "मेरा प्रभु कौन है"

लियू झिझोंग चीन में एक स्थानीय कलीसिया के एल्डर हैं। वह 30 वर्षों से भी अधिक समय से एक विश्वासी रहे हैं, और उन्होंने निरंतर विश्वास किया है कि "बाइबल परमेश्वर से प्रेरित है," "बाइबल परमेश्वर का प्रतिनिधित्व करती है, परमेश्वर में विश्वास करना बाइबल में विश्वास करना है, बाइबलमें विश्वास करना परमेश्वर में विश्वास करना है।" उनके हृदय में बाइबल सर्वोपरि है। बाइबिल में अपनी गहरी श्रद्धा और अटूट विश्वास के कारण, उन्होंने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अंतिम दिनों के कार्य को देखने या समझने की मांग नहीं की है। एक दिन, जब उन्होंने विश्वासियों को सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को ऑनलाइन पढ़ने से रोक दिया, तो उनका सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कलीसिया के उपदेशकों के साथ आमना-सामना हो गया। सत्य के बारे में गंभीर बहस के बाद, क्या वह अंततः बाइबल और परमेश्वर के बीच के रिश्ते को स्पष्ट रूप से देखने में सक्षम थे? क्या वह बाइबल से हटकर यह समझने में सक्षम थे कि यीशु ही सत्य, मार्ग और जीवन है? क्या वह परमेश्वर के सामने स्वर्गारोहण किए जाएंगे?