विनोदी बातचीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विनोदी बातचीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Best Hindi Christian Crosstalk | बिना दीवारों की जेल | The CCP's Tracking Service for Christians

Best Hindi Christian Crosstalk | बिना दीवारों की जेल | The CCP's Tracking Service for Christians


यह  व्‍यंग्‍य वार्ता – बिना दीवारों की जेल, भाग कर विदेश में बस चुकी हान मेई की कहानी सुनाती है और नास्तिक चीन में एक ईसाई के रूप में रहने के उनके कड़वे अनुभवों की दास्‍तान बयान करती है। हान मेई को सीसीपी पुलिस ने सुसमाचार का प्रचार करने के आरोप में गिरफ़्तार किया था, लेकिन रिहाई के बाद भी वे सीसीपी के दुष्‍ट हाथों से बच नहीं पाईं।

Hindi Gospel Crosstalk | समूचे शहर पर इलेक्ट्रॉनिक नज़रें | Means of CCP's Persecution of Christians

Hindi Gospel Crosstalk | समूचे शहर पर इलेक्ट्रॉनिक नज़रें | Means of CCP's Persecution of Christians


जन सुरक्षा के नाम पर, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी हर जगह इलेक्ट्रॉनिक आँखें लगा रही है, जिसका असली उद्देश्य मतभेद रखने वालों पर धावा बोलने और धार्मिक विश्वासियों पर अत्याचार करने के लिए उच्च-तकनीकी साधनों का उपयोग करना है। ऐसी तीव्र निगरानी के चलते ईसाई लोग ज़िंदा रहने की गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। मिश्रित वार्ता 'समूचे शहर में इलेक्ट्रॉनिक आँखें' में एक हास्यपूर्ण तरीके से दो लोगों के चपल और जीवंत अभिनय का उपयोग किया गया है, ताकि उस बुरे सत्य का खुलासा हो सके कि सीसीपी किस तरह से ईसाइयों पर नियंत्रण के लिए इलेक्ट्रॉनिक आँखों का उपयोग करती है। साथ ही, सीसीपी द्वारा धर्म पर किये जानेवाले अत्याचारों के अंदरूनी काले रहस्य क्या हैं...

Hindi Christian Crosstalk | पिंजड़े से भाग निकली | A Christian's Testimony of Faith

Hindi Christian Crosstalk | पिंजड़े से भाग निकली | A Christian's Testimony of Faith


मिश्रित वार्ता "पिंजड़े से भाग निकली" एक ईसाई युवती शाओलान की कहानी बयान करती है कि किस तरह उसके कम्युनिस्ट पार्टी अधिकारी पिता ने उस पर अत्याचार किये और अपने ही घर में उसे महीने भर तक कमरे में नज़रबंद रखा, जिस कारण वह कलीसिया जीवन में भाग नहीं ले पायी, और कैसा था उसका अपने घर से भाग निकलने का अनुभव। एक कभी-खुशहाल परिवार टूट कर बिखर गया, एक बेटी अपनी मां को छोड़कर चली गयी, और उसके पिता ने अपने मन में उसके खिलाफ गहरी दुश्मनी को जगह दे दी। इन सबका मुख्य सूत्रधार कौन था? और शाओलान को किसने दी आस्था और शक्ति, और किसने की पिंजड़े से भाग निकलने और जीवन के सही मार्ग पर चलने में उसकी अगुवाई? 

Hindi Christian Crosstalk | निगरानी | Revealing the Status Quo of Religion in China

Hindi Christian Crosstalk | निगरानी | Revealing the Status Quo of Religion in China


जब से सीसीपी ने सत्ता संभाली है, इसने हमेशा भिन्न-मत रखने वालों पर हमला और धार्मिक आस्था पर चोट की है। चीन के लोगों को हमेशा के लिए अपने काबू में करने की ख़ातिर, सीसीपी ने कई प्रकार के राष्ट्रीय निगरानी नेटवर्क बनाने के लिए भारी रकम खर्च की है, और विशेष रूप से ईसाइयों की निगरानी बहुत ज़्यादा कड़ी कर दी है। कई स्तरों पर फोन, इंटरनेट और कैमरों के माध्यम से उन पर निगरानी रखकर, सीसीपी ने अनगिनत ईसाइयों की अंधाधुंध गिरफ्तारी की है। कितने ही लोगों को घर छोड़कर बेघर होने पर मजबूर कर दिया है। अनेक ईसाई जेल की सलाखों के पीछे हैं।

Hindi Christian Crosstalk | ढोंगी | Ripping Off the Mask of China's "Religious Freedom"


Hindi Christian Crosstalk | ढोंगी | Ripping Off the Mask of China's "Religious Freedom"


सीसीपी जोकि एक नास्तिक सत्तारूढ़ शासन है, धार्मिक आस्थाओं पर पूरी पाबंदी लगाने और चीन को एक परमेश्वर-हीन देश बनाने के लिए, हर तरह की तिकड़म, चाल और जाल फैलाने की कोशिश करती है, वह ईसाइयों को गिरफ्तार करने और उन पर अत्याचार करने के लिए तरह-तरह के घिनौने तरीकों का इस्तेमाल करती है। मिश्रित वार्ता "ढोंगी" ईसाइयों को गिरफ्तार करने के एक और तरीके का पर्दाफ़ाश करती है – सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया में घुसने के लिए अपनी पहचान छिपाने का तरीका।

Hindi Christian Crosstalk | स्कूल में पूछताछ | The Proof of CCP's Persecution of Religious Freedom

Hindi Christian Crosstalk | स्कूल में पूछताछ | The Proof of CCP's Persecution of Religious Freedom


हास्य-वार्ता, 'स्कूल में पूछताछ' के ज़रिये उन सच्चाइयों को उजागर किया गया है जिनमें सीसीपी प्राथमिक विद्यालयों और पुलिस के साथ मिलकर बच्चों से कपट करती है, उन्हें डराती-धमकाती है, उनसे ज़बर्दस्ती अपराध स्वीकार करवाती है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं उनके माँ-बाप धार्मिक आस्था तो नहीं रखते। जब से सीसीपी सत्ता में आई है, तब से वह धार्मिक आस्था पर आक्रमण और उसका दमन करने में लगी है। ईसाइयों की छानबीन और गिरफ्तारी के लिये, आज उसके पापी हाथ स्कूली बच्चों तक पहुँच गए हैं।

Hindi Christian Crosstalk | गाँवबंदी | How Does the CCP Limit Religious Freedom?

Hindi Christian Crosstalk | गाँवबंदी | How Does the CCP Limit Religious Freedom?


यह प्रासंगिक चर्चा – गाँवबंदी, एक ईसाई युवती येंग मिंग की उनकी आंटी के साथ सुसमाचार की सहभागिता करते समय, सीसीपी सरकार के जासूसों द्वारा चौकसी किए जाने और लगभग गिरफ़्तार हो जाने की रोमांचकारी दास्‍तान बयान करती है। दोनों कलाकार अपने सजीव और विनोदपूर्ण प्रदर्शन के माध्‍यम से चीन में सुसमाचार का प्रचार करने वाले ईसाइयों द्वारा झेली जाने वाली कठिनाइयों को दर्शाते हैं। धार्मिक मान्‍यताओं पर कार्रवाई करने और उनका दमन करने के लिए सीसीपी सरकार के हथकंडे बहुत भयावह हैं; उनकी तरकीबें बेशुमार हैं और हर तरफ़ निगरानी है।

Hindi Christian Crosstalk "मछली पकड़ने" की योजना | The Evil Trick the CCP Uses to Capture Christians

Hindi Christian Crosstalk "मछली पकड़ने" की योजना | The Evil Trick the CCP Uses to Capture Christians


ईसाई झू झियोंग को सीसीपी पुलिस सुसमाचार का प्रचार करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लेती है। पंद्रह दिनों तक ज़ुल्म ढहाने के बाद भी पुलिस उससे पूछ्ताछ में कुछ नहीं उगलवा पाती, और अचानक एक दिन सीसीपी सरकार उसे रिहा कर देती है। झू झियोंग उस नरक से पीछा छूटने पर मन ही मन ख़ुश होता है। जब वह भाई-बहनों से मिलने की तैयारी कर रहा होता है, तो अजीबो-गरीब घटनाएँ होने लगती हैं...

Hindi Christian Crosstalk | आगे कुंआ पीछे खाई। | Bear the Cross and Follow the Lord

Hindi Christian Crosstalk | आगे कुंआ पीछे खाई। | Bear the Cross and Follow the Lord


यह प्रासंगिक व्‍यंग्‍य वार्ता - आगे कुंआ पीछे खाई, अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के कार्य को स्‍वीकार करने वाले एक चीनी कम्‍युनिस्‍ट अधिकारी, गेंग शिन के अनुभवों को बयान करती है। यह वार्ता, परमेश्‍वर में विश्‍वास के कारण उनके नौकरी गंवाने, गिरफ़्तार होने, और सीसीपी द्वारा निर्मम यातनाओं से गुजरने के अनुभवों को और अंत में उनके परमेश्‍वर की गवाही में खड़े होने की दास्‍तान सुनाती है। यह चीन में र्इसाइयों की कठिनाइयों को दर्शाती है, यह शैतान को हराने और परमेश्‍वर पर निर्भर रह कर उनकी गवाही देने की ईसाइयों की निष्‍ठा और दृढ़संकल्‍प का चित्रण करती है। 

और पढ़ें: विश्वास क्या है--परमेश्वर से अनुमोदित विश्वास--ईसाई अनिवार्यताएं

Hindi Christian Crosstalk | नज़रें हर कहीं | How Do Christians Avoid Danger and Preach the Gospel?


Hindi Christian Crosstalk | नज़रें हर कहीं | How Do Christians Avoid Danger and Preach the Gospel?


व्यंग्य वार्ता "नज़रें हर कहीं" यह दर्शाती है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी किस तरह से देश में चारों ओर बड़े पैमाने पर तलाशियों के जरिये धर्म पर पाबंदी लगाने की कोशिशों में जुटी है। वह हर वर्ग और पेशे के लोगों को ईसाइयों की जांच-पड़ताल, निगरानी, और निरीक्षण करनेवाली नज़रों में तब्दील कर धर्म को ख़त्म करना चाहती है। एक हास्यपूर्ण बहुरंगी अभिनय के जरिये, यह हँसानेवाली जोड़ी हमें वो तमाम घिनौने तरीके और नीच इरादे दिखाती है जिनके इस्तेमाल से सीसीपी ईसाइयों को गिरफ्तार करती है। साथ ही, वे हमें यह भी दिखाती हैं कि ईसाई किस तरह से एक-के-बाद-एक नज़रों से बचने, सुसमाचार का प्रचार करने और परमेश्वर की गवाही देने के लिए परमेश्वर पर भरोसा करते हैं।

Hindi Christian Crosstalk | परमेश्वर के नाम का रहस्य | Can the Lord Be Called Jesus When He Returns?

Hindi Christian Crosstalk | परमेश्वर के नाम का रहस्य | Can the Lord Be Called Jesus When He Returns?


दो हज़ार सालों से, ईसाइयों ने हमेशा यही मानकर प्रभु यीशु का नाम पुकारा है और उनसे प्रार्थना की है कि परमेश्वर का नाम सदैव यीशु ही रहेगा। हालांकि, प्रकाशित वाक्य की पुस्तक, अध्याय 3, पद 12 में यह भविष्यवाणी की गई है कि वापस लौटने पर प्रभु का एक नया नाम होगा। तो अब जबकि प्रभु अंत के दिनों में लौट आये हैं, तो क्या अब भी हम उनको यीशु ही कहेंगे? परमेश्वर के नाम में कौन से रहस्य छिपे हैं? मिश्रित वार्ता, परमेश्वर के नाम का रहस्य – गायन और पाठ की अभिनय शैलियों के मिश्रण से इस बात के महत्व को समझने में हमारा मार्गदर्शन करती है कि परमेश्वर अलग-अलग युग में अलग-अलग नाम क्यों चुनते हैं। 

और पढ़ें: विश्वास क्या है--परमेश्वर से अनुमोदित विश्वास--ईसाई अनिवार्यताएं

Hindi Christian Crosstalk | हमारे पादरी ने कहा...| Can We Welcome the Lord by Following the Pastors?

Hindi Christian Crosstalk | हमारे पादरी ने कहा...| Can We Welcome the Lord by Following the Pastors?


यू शुनफू धार्मिक दुनिया की एक ऐसी विश्वासी है जो पादरियों और एल्डरों का सम्मान और पूजा करती है। उसका मानना है कि "पादरियों और एल्डरों को परमेश्वर ने खड़ा किया है, पादरियों और एल्डरों की आज्ञाकारिता परमेश्वर की आज्ञाकारिता है," तो वह जो भी करती है, उसमें पादरियों और एल्डरों की बात मानती है, प्रभु की वापसी की अगवानी करने के मामले में भी उन्हीं की सुनती है। लेकिन एक शानदार वार्ता के दौरान यू शुनफू को लगता है कि धार्मिक धारणाओं का पालन करना बेतुका और अनुचित है, और आखिर में उसे अहसास होता है कि आस्था में पहला काम है परमेश्वर को ऊँचा उठाना और हमें अपने दिल के मंदिर को परमेश्वर के लिये सुरक्षित रखना चाहिए। तो  वह अपने आप ही सच्चे मार्ग की खोज और जांच करने का फैसला करती है ...

और पढ़ें: वैशिष्ट्य पृष्ठ "आपदा से पहले स्वर्गारोहण" आपको स्वर्गारोहण के रहस्य को समझने के लिए नेतृत्व करेंगे।

Christian Variety Show "असल में प्रभु कैसे आते हैं?" (Crosstalk) Revealing Mystery of Jesus' Return

Christian Variety Show "असल में प्रभु कैसे आते हैं?" (Crosstalk) Revealing Mystery of Jesus' Return


अंत के दिनों में, प्रभु यीशु की वापसी का इंतज़ार करने वाले ईसाइयों का मूड बहुत ही गहन या भावुक हो जाता है, लेकिन सवाल ये है कि असल में प्रभु लौटेंगे कैसे? कुछ लोग कहते हैं, "प्रभु यीशु बादलों पर आएंगे।" दूसरे लोगों का कहना है, "उनके लौटने की भविष्यवाणियाँ ये भी कहती हैं, 'देख, मैं चोर के समान आता हूँ' (प्रकाशितवाक्य 16:15)।  (© BSI) 'परन्तु पहले अवश्य है कि वह बहुत दु:ख उठाए, और इस युग के लोग उसे तुच्छ ठहराएँ' (लूका 17:25)। (© BSI) 'आधी रात को धूम मची: देखो, दूल्हा आ रहा है! उससे भेंट करने के लिये चलो' (मत्ती 25:6)। (© BSI)