परमेश्वर का नाम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परमेश्वर का नाम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Hindi Christian Crosstalk | परमेश्वर के नाम का रहस्य | Can the Lord Be Called Jesus When He Returns?

Hindi Christian Crosstalk | परमेश्वर के नाम का रहस्य | Can the Lord Be Called Jesus When He Returns?


दो हज़ार सालों से, ईसाइयों ने हमेशा यही मानकर प्रभु यीशु का नाम पुकारा है और उनसे प्रार्थना की है कि परमेश्वर का नाम सदैव यीशु ही रहेगा। हालांकि, प्रकाशित वाक्य की पुस्तक, अध्याय 3, पद 12 में यह भविष्यवाणी की गई है कि वापस लौटने पर प्रभु का एक नया नाम होगा। तो अब जबकि प्रभु अंत के दिनों में लौट आये हैं, तो क्या अब भी हम उनको यीशु ही कहेंगे? परमेश्वर के नाम में कौन से रहस्य छिपे हैं? मिश्रित वार्ता, परमेश्वर के नाम का रहस्य – गायन और पाठ की अभिनय शैलियों के मिश्रण से इस बात के महत्व को समझने में हमारा मार्गदर्शन करती है कि परमेश्वर अलग-अलग युग में अलग-अलग नाम क्यों चुनते हैं। 

और पढ़ें: विश्वास क्या है--परमेश्वर से अनुमोदित विश्वास--ईसाई अनिवार्यताएं

Hindi Christian Movie | परमेश्‍वर का नाम बदल गया है?! | The Savior Lord Jesus Has Come Back

Hindi Christian Movie | परमेश्‍वर का नाम बदल गया है?! | The Savior Lord Jesus Has Come Back

ग ह्वा नामक महिला दक्षिणी चीन की एक गृह कलीसिया की प्रचारिका हैं। प्रभु में विश्वास करना शुरू करने के बाद, उन्‍होंने बाइबल में पाया कि पुराने नियम में परमेश्वर को यहोवा कहा जाता था, और नये नियम में यीशु। परमेश्वर के अलग-अलग नाम क्यों हैं? इस सवाल ने वांग ह्वा को बड़े असमंजस में डाल दिया। उन्होंने बाइबल में इसका जवाब ढूँढ़ने की कोशिश की, लेकिन इसका रहस्य उन्हें समझ नहीं आया .... लेकिन वे दृढ़ता से विश्वास करती थीं कि स्वर्ग के अंतर्गत मनुष्यों के लिए दूसरा कोई नाम नहीं दिया गया है, इसलिए अकेले यीशु ही उद्धारक हैं, और जब तक हम यीशु के नाम पर कायम रहेंगे, हमें स्वर्ग के राज्य में अवश्य आरोहित कर दिया जाएगा। फिर भी एक दिन, वांग ह्वा ने एक चौंका देनेवाली खबर सुनी: परमेश्वर का नाम बदल गया है! उसके बाद उनके दिल में जिज्ञासा जाग गई और वे शांत नहीं रह पायीं...

अनुशंसित: New Hindi Christian Song | "देहधारी परमेश्वर को किसने जाना है"

3. परमेश्वर का नाम बदल सकता है, लेकिन उसका सार कभी नहीं बदलेगा।

3. परमेश्वर का नाम बदल सकता है, लेकिन उसका सार कभी नहीं बदलेगा।

परमेश्वर के प्रासंगिक वचन:
ऐसे लोग हैं जो कहते हैं कि परमेश्वर अपरिवर्तशील है। यह सही है, किन्तु यह परमेश्वर के स्वभाव और सार की अपरिवर्तनशीलता का संकेत करता है। उसके नाम और कार्य में परिवर्तन से यह साबित नहीं होता है कि उसका सार बदल गया है; दूसरे शब्दों में, परमेश्वर हमेशा परमेश्वर रहेगा, और यह कभी नहीं बदलेगा। यदि तुम कहते हो कि परमेश्वर का कार्य हमेशा वैसा ही बना रहता है, तो क्या वह अपनी छः-हजार वर्षीय प्रबंधन योजना को पूरा करने में सक्षम होगा?