सुसमाचार फिल्म श्रृंखला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुसमाचार फिल्म श्रृंखला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Hindi Christian Family Movie | "बच्चे, घर लौट आओ" | God Saved Me From Video Games

Hindi Christian Family Movie | "बच्चे, घर लौट आओ" | God Saved Me From Video Games

लाइ शिंगुआंग वरिष्ठ हाई स्कूल का छात्र है। बहुत छोटी उम्र में वह एक समझदार और सुशील लड़का था। उसके माता-पिता और शिक्षक उसको बहुत चाहते थे। माध्यमिक शाला में जाते समय वह इंटरनेट कंप्यूटर खेलों में आसक्त हो गया था। वह इंटरनेट कैफे जाने के लिए अक्सर अपनी कक्षाएं छोड़ने लगा। उसके माता-पिता ने उसकी इंटरनेट गेमिंग की लत छुड़वाने में उसकी मदद करने की भरसक कोशिश की। दुर्भाग्य से लाइ शिंगुआंग की लत बुरी से और अधिक बुरी हो गयी। वह हतोत्साहित हो गया और धीरे-धीरे एक बदमाश लड़के में बदल गया.....। जब लाइ शिंगुआंग के माता-पिता को लगा कि वे अब कुछ नहीं कर पायेंगे, तब उन्होंने सुना कि परमेश्वर लोगों की रक्षा करने, इंटरनेट गेम की लत तोड़ने और शैतान के भ्रष्टाचार के चंगुल से छूटने में मदद करने में सक्षम हैं। परिणामस्वरूप, उन्होंने परमेश्वर में विश्वास करने का निर्णय लिया और परमेश्वर द्वारा अपने पुत्र की रक्षा की आशा करने लगे। परमेश्वर के वचनों से उन्होंने मानवजाति के भ्रष्टाचार और चरित्रहीनता के स्रोत के बारे में जाना। उन्होंने मनुष्य के अंधकार और बुराई के सत्य को देखा और जाना कि केवल परमेश्वर ही लोगों की रक्षा कर सकता है और शैतान के ढाये भ्रष्टाचार और कष्टों से छुटकारा दिला सकता है। शिंगुआंग को बस इतना करना था कि परमेश्वर में विश्वास करे और सत्य को समझे, और फिर वह अपनी इंटरनेट की लत को छोड़ पायेगा। परिणामस्वरूप, उन्होंने शिंगुआंग तक सुसमाचार पहुंचाया और शिंगुआंग को परमेश्वर के वचन पढ़ने को प्रेरित किया। उन्होंने परमेश्वर से प्रार्थना की और उनसे अपने पुत्र की रक्षा करने और इंटरनेट गेम की लत छोड़ने में उसकी मदद करने की याचना की...। थोड़े झगड़े-फसाद के बाद, शिंगुआंग ने परमेश्वर से प्रार्थना शुरू कर दी और उन पर भरोसा करने लगा। परमेश्वर के वचनों के मार्गदर्शन में, अंत में उसने अपनी इंटरनेट गेम की लत को छोड़ दिया और शैतान के भ्रष्टाचार और कष्ट से स्वयं को छुड़ा लिया। यह बेटा जो इंटरनेट गेम और इंटरनेट कैफे में बुरी तरह खोया हुआ था, आखिरकार घर लौट आया।

अनुशंसित: प्रार्थना का महत्व - प्रार्थना की उपेक्षा न करें

Hindi Christian Video | विजय गान | Preaching the Gospel of the Return of the Lord Jesus

Hindi Christian Video | विजय गान | Preaching the Gospel of the Return of the Lord Jesus

अंत के दिनों में सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के न्‍याय का कार्य हर पंथ और समूह में गूंज उठा है। राज्य के सुसमाचार का प्रचार होने के बाद, सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के वचन अधिक-से-अधिक लोगों द्वारा स्वीकार और प्रचारित किए जा रहे हैं, परमेश्वर के सच्चे विश्वासी जो उनके प्रकटन की लालसा रखते हैं वे परमेश्वर के सिंहासन से समक्ष एक-एक करके वापस आ रहे हैं। इस बीच, चीनी सरकार और धार्मिक पादरियों और एल्‍डर्स ने शुरू से अंत तक निरंतर सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के चर्च का दमन किया और उसे सताया। इस फिल्म की नायिका, झेंग ज़िनजी, सुसमाचार का प्रचार करने वाली सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर की कलीसिया की एक सदस्य हैं। उन्होंने चीन की कम्‍युनिस्‍ट सरकार और धार्मिक नेताओं के विक्षिप्‍त उत्पीड़न और हमलों का सामना किया है। अपने भाइयों और बहनों के साथ मिलकर, परमेश्‍वर पर भरोसा रखते हुए, वे इन दुष्‍ट शैतानी शक्तियों से किस प्रकार जीत कर विजय गान गाएगी? ...

अनुशंसित: The True Meaning of Faith in God | Hindi Gospel Movie | "परमेश्वर में आस्था" (Hindi Dubbed)

Hindi Christian Video | संकट में स्वर्गारोहण | The Salvation of the Last Days (Hindi Dubbed)

Hindi Christian Video | संकट में स्वर्गारोहण | The Salvation of the Last Days (Hindi Dubbed)

झो झिगांग चीन के एक स्थानीय कलीसिया में एल्डर है। बहुत से ईसाईयों की तरह, प्रभु के एक विश्वासी के रूप में उसकी जीवित स्वर्गाहोण किए जाने की, प्रभु से मिलने की और उसके साथ शासन करने की सबसे बड़ी आशा है। 1999 में, जब कलीसिया के अगुवा ने संदेश जारी किया कि, "वर्ष 2000 में प्रभु फिर से आएगा, और उसके विश्वासियों का जीवित
स्वर्गारोहण किया जाएगा," तो वह पहले की तुलना में और भी ज़्यादा उत्तेजित और उत्साही हो गया था। आस्था और आत्मविश्वास से लबालब भरे उसे भविष्य में आशा और अपेक्षा दिखायी देने लगीं।... हालाँकि, वर्ष 2000 आया और चला गया, उनकी आशाएँ बिखर गईं। उसके संप्रदाय में आस्था का एक अभूतपूर्व संकट खड़ा हो गया, और वह यह सोचने के अलावा और कुछ नहीं कर सका कि उसने सही मार्ग चुना भी था या नहीं?

उसके पूरे संप्रदाय में, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के राज्य के अवतरण के सुसमाचार के फैलने के बाद, झो झिगांग और सहकर्मियों का एक समूह सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के उपदेशकों के साथ गहन चर्चा और वाद-विवाद करने लगे। यह चर्चा उनके संप्रदाय में बरसों से बनाए रखे गए विश्वास के इर्द-गिर्द ही घूमती थी। ... अंत में, झाओ झिगांग साफ़ तौर पर देख सका था कि उन्हें धार्मिक मसीह-विरोधियों ने भ्रमित करके गुमराह किया है। उसने तुरंत ही सत्य को पहचान लिया और सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य को स्वीकार कर लिया। आखिरकार परमेश्वर के सिंहासन के सामने उसका स्वर्गाहण कर लिया गया, जहाँ वह विलाप करने के अलावा कुछ नहीं कर सका कि, "मेरा स्वर्गारोहण सचमुच संकट में था!"

अनुशंसित: Hindi Christian Movie | वे कौन हैं जो वापस आए हैं | Lord Jesus Christ Has Come Back (Hindi Dubbed)

Hindi Christian Movie | धन्‍य हैं वे, जो मन के दीन हैं | Have You Welcomed the Return of the Lord?

Hindi Christian Movie | धन्‍य हैं वे, जो मन के दीन हैं | Have You Welcomed the Return of the Lord?

शो योंघान दक्षिण कोरिया में एक कलीसिया के पादरी हैं। उन्होंने दशकों तक उत्साहपूर्वक परमेश्वर की सेवा की और अपने साथी विश्वासियों का गहरा सम्मान अर्जित किया। हाल के वर्षों से, उनकी कलीसिया दिन-प्रतिदिन ज्‍़यादा-से-ज्‍यादा उजाड़ होती जा रही है। बुरे कर्म अधिक-से-अधिक सामान्‍य हो रहे थे, और वे खुद भी अपने आप को इन पापों में फंसा पाते थे। परिणामस्वरूप, वे बेहद दुखी भ्रमित महसूस करते थे। ... बहुत विचार करने के बाद, उन्होंने संकल्‍पपूर्वक कलीसिया का अपना पद और अपना संप्रदाय छोड़ दिया और इस उम्‍मीद में ऐसी कलीसिया की खोज की जहां पवित्र आत्मा का कार्य हो, ताकि वे अपने पापों से मुक्‍त होने का अपना मार्ग प्राप्त कर सकें। उन्होंने कई पंथों का दौरा किया, लेकिन उनके उजाड़पन, भ्रष्टता ने उन्हें और अधिक हारा हुआ, भ्रमित, और असहाय बना दिया। उन्‍होंने प्रभु से गिड़गिड़ा कर याचना करी "प्रभु आप कहां हैं"। जब शो योंघान ने अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य्र को देखना शुरू किया, तो वह यह जानकर उन्‍हें सुखद आश्चर्य हुआ कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन अधिकार, शक्ति और सत्य से भरे हुए हुए हैं! कलीसिया के गवाहों की संगति और गवाही सुनने के बाद, शो योंघान को सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों से समझ में आया कि क्योंकि वे प्रभु यीशु के एक विश्वासी है, इस लिए उनके पापों को क्षमा कर दिया गया है और परमेश्वर के अनुग्रह से उन्हें बचा लिया गया है, जिसका अर्थ है कि परमेश्वर दोबारा कभी भी उन्हें एक पापी के रूप में कलंकित नहीं करेंगे, और वे परमेश्वर के सामने आने उनकी आराधना करने और परमेश्वर के अनुग्रह और आशीर्वाद का आनंद लेने के हकदार हैं। हालांकि, उनकी गहरी अंतर्निहित पापी प्रकृति के कारण, वे अभी भी पाप से बंधे और नियंत्रित है, और पवित्र नहीं बन सकते हैं। केवल अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों के न्याय और ताड़ना को स्‍वीकार करके ही वे धीरी-धीरे पाप से मुक्‍त होकर, वास्‍तव में शुद्धिकरण और उद्धार पा सकेंगे, और परमेश्वर द्वारा उनके राज्य में ले जाए जा सकते हैं। इस समय, शो योंघान उत्साह से भर गए और उन्होंने खुशी-खुशी अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्यों को स्वीकार कर लिया और परमेश्वर के सिंहासन के सामने खड़े होने के लिए वापस लौट गए।

अनुशंसित: Hindi Gospel Song | मसीह की पहचान परमेश्वर स्वयं है | Do You Really Know the Returned Jesus Christ?

Hindi Christian Movie | परमेश्‍वर का नाम बदल गया है?! | The Savior Lord Jesus Has Come Back

Hindi Christian Movie | परमेश्‍वर का नाम बदल गया है?! | The Savior Lord Jesus Has Come Back

ग ह्वा नामक महिला दक्षिणी चीन की एक गृह कलीसिया की प्रचारिका हैं। प्रभु में विश्वास करना शुरू करने के बाद, उन्‍होंने बाइबल में पाया कि पुराने नियम में परमेश्वर को यहोवा कहा जाता था, और नये नियम में यीशु। परमेश्वर के अलग-अलग नाम क्यों हैं? इस सवाल ने वांग ह्वा को बड़े असमंजस में डाल दिया। उन्होंने बाइबल में इसका जवाब ढूँढ़ने की कोशिश की, लेकिन इसका रहस्य उन्हें समझ नहीं आया .... लेकिन वे दृढ़ता से विश्वास करती थीं कि स्वर्ग के अंतर्गत मनुष्यों के लिए दूसरा कोई नाम नहीं दिया गया है, इसलिए अकेले यीशु ही उद्धारक हैं, और जब तक हम यीशु के नाम पर कायम रहेंगे, हमें स्वर्ग के राज्य में अवश्य आरोहित कर दिया जाएगा। फिर भी एक दिन, वांग ह्वा ने एक चौंका देनेवाली खबर सुनी: परमेश्वर का नाम बदल गया है! उसके बाद उनके दिल में जिज्ञासा जाग गई और वे शांत नहीं रह पायीं...

अनुशंसित: New Hindi Christian Song | "देहधारी परमेश्वर को किसने जाना है"

Hindi Christian Movie | महाअज्ञान | Why Can’t Foolish Virgins Enter the Kingdom of Heaven?

Hindi Christian Movie | महाअज्ञान | Why Can’t Foolish Virgins Enter the Kingdom of Heaven?

झेंग मुएन अमेरिका में चीन की एक ईसाई कलीसिया में सहकर्मी हैं, उन्होंने कई वर्षों से प्रभु में विश्वास किया है, और वे प्रभु के लिए बड़ी लगन से काम करते हैं और स्वयं को खपाते हैं। एक दिन, उनकी आंटी उन्हें गवाही देती हैं कि प्रभु यीशु अंत के दिनों में सत्य व्यक्त करने और न्याय और मनुष्य को शुद्ध करने का कार्य करने के लिए लौट आये हैं। यह खबर उन्हें बहुत उत्साहित करती है।सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन को पढ़ने और सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया की फ़िल्में और वीडियो देखने के बाद, झेंग मुएन का दिल सत्यापित करता है कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन सत्य हैं, और सर्वशक्तिमान परमेश्वर अवश्य प्रभु यीशु की वापसी हो सकते हैं, इसलिए वे अपने भाई-बहनों के साथ मिलकर परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य की जांच-पड़ताल शुरू कर देते हैं। लेकिन जब उनकी कलीसिया के अगुआ पादरी मा को इस बात का पता चलता है, तो वे बार-बार रुकावट पैदा करने और झेंग मुएन को रोकने की कोशिश करते हैं।वे झेंग मुएन से सच्चे मार्ग की जांच-पड़ताल छुड़वाने की कोशिश में, उन्हें चीनी सरकार का एक प्रचार वीडियो दिखाते हैं जिसमें चमकती पूर्वी बिजली को बदनाम कर उसकी निंदा की जाती है, और यह वीडियो उन्हें पशोपेश में डाल देता है: वे जाहिर तौर पर देख पाते हैं कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन सत्य और परमेश्वर की वाणी हैं, तो फिर धार्मिक दुनिया के पादरी और एल्डर्स सर्वशक्तिमान परमेश्वर की निंदा क्यों करते हैं? वे न केवल खुद उनकी खोज या जांच-पड़ताल करने से इनकार करते हैं, वे दूसरों को भी सच्चे मार्ग को स्वीकार करने से रोकने की कोशिश करते हैं। ऐसा क्यों है?....झेंग मुएन को धोखा खाने और गलत रास्ता पकड़ने का डर है, मगर साथ ही वे आरोहित होने का अपना मौक़ा खो देने से भी डरते हैं। इस संघर्ष और उलझन में, पादरी मा चीनी सरकार और धार्मिक दुनिया का और भी ज़्यादा नकारात्मक प्रचार पेश करते हैं, जिससे झेंग मुएन के दिल में और भी बहुत-सी शंकाएं पैदा हो जाती हैं। वे पादरी मा की बात मानने और सच्चे मार्ग की अपनी जांच-पड़ताल को छोड़ देने का फैसला कर लेते हैं। बाद में, सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के गवाहों की गवाहियां और संगति सुनाने के बाद, झेंग मुएन समझ पाते हैं कि सच्चे मार्ग की जांच-पड़ताल करने में, सबसे बुनियादी सिद्धांत यह तय करना है कि क्या उस मार्ग में सत्य है और क्या वह परमेश्वर की वाणी को व्यक्त करता है। जो भी कोई बहुत सत्य व्यक्त कर सकते हों, वे अवश्य मसीह के प्रकटन होंगे, क्योंकि भ्रष्ट मानवजाति का कोई भी सदस्य कभी सत्य व्यक्त नहीं कर सकता। यह एक अकाट्य तथ्य है। अगर सच्चे मार्ग की जांच-पड़ताल करते समय कोई परमेश्वर की वाणी को सुनने पर ध्यान नहीं देते, और इसके बजाय अपनी कल्पनाओं के आधार पर सफ़ेद बादलों पर प्रभु यीशु के उतरने का इंतज़ार करते हैं, तो वे कभी भी परमेश्वर के प्रकटन का स्वागत नहीं कर पायेंगे। झेंग मुएन अंत में समझ पाते हैं कि बुद्धिमान कुवांरियों का, प्रभु यीशु द्वारा बोली गयी परमेश्वर की वाणी को सुनने का रहस्य क्या है, और फिर वे चीनी सरकार और धार्मिक दुनिया के पादरियों और एल्डर्स की झूठी बातों और बेतुके सिद्धांतों पर यकीन न करने का फैसला करते हैं, और अपने धार्मिक पादरी के चंगुल और बंधनों से छुटकारा पा लेते हैं। झेंग मुएन सच्चे मार्ग की जांच-पड़ताल करने की मुश्किलों का गहराई से अनुभव करते हैं। विवेक के बिना और सत्य को खोजे बिना, परमेश्वर की वाणी को सुनने या परमेश्वर के सिंहासन के सामने आरोहित होने का कोई रास्ता नहीं है। इसके बदले, कोई सिर्फ शैतान से धोखा खाकर उसके नियंत्रण में फंस सकता है, और शैतान के जाल में मर सकता है; इससे बाइबल का यह वचन पूरा होता है, "मेरे ज्ञान के न होने से मेरी प्रजा नष्‍ट हो गई" (होशे 4:6)। (© BSI) "मूढ़ लोग निर्बुद्धि होने के कारण मर जाते हैं" (नीतिवचन 10:21)। (© BSI)

अनुशंसित: 2019 Best Hindi Christian Song | सत्य को स्वीकारने वाले ही परमेश्वर की वाणी सुन सकते हैं

Hindi Gospel Movie | भक्ति का भेद - भाग 2 | Preaching the Gospel of the Second Coming of Lord Jesus

Hindi Gospel Movie | भक्ति का भेद - भाग 2 | Preaching the Gospel of the Second Coming of Lord Jesus

लिन बोएन एक अनुभवी उपदेशक हैं जो कई दशकों से प्रभु में विश्वास करते रहे है। अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर को स्वीकार करने के बाद से ही पादरियों, एल्डर्स और मसीह-विरोधी ताकतों द्वारा उन्‍हें दोषी ठहराया गया, उनका बहिष्कार किया गया और धार्मिक समुदाय द्वारा उन्‍हें निष्कासित कर दिया गया। लेकिन इस तरह के हमलों, दोषारोपणों और झूठे आरोपों का सामना करने के बावजूद उन्होंने भयवश अपने कदम पीछे नहीं हटाए। इसके बजाय, उनका विश्वास पहले से और ज्यादा दृढ़ हो गया, और अंततः वे इस बात को समझ गए कि धार्मिक दुनिया के पादरीगण और एल्डर्स सदाचारी होने का ढोंग कर रहे थे। साथ ही, उन्‍हें यह भी पता चल गया कि सिर्फ़ मसीह ही सत्य, मार्ग और जीवन हैं, और केवल मसीह ही मनुष्य का शुद्धिकरण, बचाव तथा उसे पूर्ण कर सकते हैं। इस कारणवश, वे मसीह का अनुसरण करने, मसीह के लिए गवाही देने, सत्य की खोज करने का पूरा प्रयास करने व अपने स्वभाव में परिवर्तन की कोशिश करने हेतु दृढ़-संकल्पित हो गए, ताकि वे परमेश्वर के लिए एक सच्‍चे गवाह बन सकें। जब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को यह पता चला कि लिन बोएन को कैद से रिहा किए जाने के बाद भी उनमें कोई बदलाव आना तो दूर की बात रही उन्होंने अपने विश्वास तक को बिलकुल भी नहीं छोड़ा है। ऊपर से न सिर्फ़ वे चमकती पूर्वी बिजली में भी विश्वास करने लगे, बल्कि वे हर जगह जाकर यह गवाही भी दे रहे हैं कि प्रभु यीशु वापस लौट आए हैं, और वे ही सर्वशक्तिमान परमेश्वर हैं। यह पता चलने पर सीसीपी सरकार ने उनको वांछित अपराधी घोषित कर दिया व उनकी गिरफ़्तारी के लिए हर जगह उनकी तलाश करने लगी। लिन बोएन को अपना परिवार छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा और हर जगह उन्होंने अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य की गवाही दी, इस तरह वे बहुत से निष्‍ठावान, सदाचारी विश्वासियों को परमेश्वर की ओर लाने में सक्षम हुए। यह वीडियो लिन बोएन द्वारा सुसमाचार का प्रचार करने और परमेश्वर की गवाही देने की सच्‍ची कहानी को दर्शाता है।

Hindi Christian Movie | तोड़ डालो अफ़वाहों की ज़ंजीरें | Welcome the Return of the Lord Jesus

Hindi Christian Movie | तोड़ डालो अफ़वाहों की ज़ंजीरें | Welcome the Return of the Lord Jesus



2000 साल पहले, जब प्रभु यीशु ने छुटकारे का कार्य किया था, तब उन्हें यहूदी धार्मिक समुदाय के ऊटपटाँग लांछनों और निंदा को झेलना पड़ा था। यहूदी नेताओं ने रोमन सरकार के साथ साँठ-गाँठ कर उन्‍हें सूली पर चढ़ा दिया था। अंत के दिनों में, सर्वशक्तिमान परमेश्वर – देहधारण कर लौटे हुए प्रभु यीशु – न्याय का कार्य करने के लिए चीन पहुँच गये हैं। इस बार एक बार फिर, वे, चीनी कम्‍युनिस्‍ट सरकार और धार्मिक दुनिया के हाथों, उन्मत्त निंदा, दमन और गिरफ़्तारी का सामना कर रहे हैं । सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया को आंकने और बदनाम करनेवाली व्यापक अफवाहें और भ्रांतियां एक अदृश्य मायाजाल की तरह हैं, जो असंख्‍य विश्वासियों के आगे परदा डालकर उन पर नियंत्रण करती हैं। इतिहास की त्रासदी स्‍वयं को दोहराती है ...

Hindi Gospel Movie | पकड़ ली आखिरी गाड़ी | Welcome the Appearance and Work of Christ of the Last Days


Hindi Gospel Movie | पकड़ ली आखिरी गाड़ी | Welcome the Appearance and Work of Christ of the Last Days

चेन पेंग एक गृह कलीसिया में एक पादरी था। उसने हमेशा पूरी लगन से प्रभु की सेवा की थी, और अक्सर प्रचारक के रूप में कार्य करता था। वह अपने अनुयायियों की सहायता करता और कलीसिया की बड़ी-बड़ी ज़िम्मेदारियाँ उठाता था। लेकिन हाल के वर्षों में, कलीसिया वीरान होती चली गई। विश्वासी कायर और निकम्मे हो गए थे और लगातार बैठकों से गायब रहने लगे थे। इस तरह, पादरी चेन को भी लगने लगा था कि उसकी आत्मा पर अंधेरा छा रहा है, मानो उसकी आत्मा का कुआं सूख गया है, और अब वह प्रभु की उपस्थिति को महसूस नहीं कर पा रहा है। बैठकों में उसे महसूस होने लगा कि अब प्रचार के लिये उसके पास कुछ नहीं बचा... उसने कलीसिया में जान फूँकने की भरसक कोशिश की, लेकिन उसके सारे प्रयास बेकार साबित हुए... चेन पेंग बेहद दुखी था, वह गुम-सा हो गया। वह समझ नहीं पाया कि उसकी कलीसिया इतनी वीरान क्यों हो गई। उसमें से प्रभु की उपस्थिति गायब कैसे हो गई।

चमकती पूर्वी बिजली, सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया का सृजन सर्वशक्तिमान परमेश्वर के प्रकट होने और उनका काम, परमेश्वर यीशु के दूसरे आगमन, अंतिम दिनों के मसीह की वजह से किया गया था। यह उन सभी लोगों से बना है जो अंतिम दिनों में सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य को स्वीकार करते हैं और उसके वचनों के द्वारा जीते और बचाए जाते हैं। यह पूरी तरह से सर्वशक्तिमान परमेश्वर द्वारा व्यक्तिगत रूप से स्थापित किया गया था और चरवाहे के रूप में उन्हीं के द्वारा नेतृत्व किया जाता है। इसे निश्चित रूप से किसी मानव द्वारा नहीं बनाया गया था। मसीह ही सत्य, मार्ग और जीवन है। परमेश्वर की भेड़ परमेश्वर की आवाज़ सुनती है। जब तक आप सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को पढ़ते हैं, आप देखेंगे कि परमेश्वर प्रकट हो गए हैं।

Hindi Christian Movie "बदलाव की घड़ी" | How to Be Raptured Into the Kingdom of Heaven (Hindi Dubbed)


सू मिंग्यू मुख्य-भूमि चीन में एक गृह कलीसिया में उपदेशिका हैं। वर्षों से वे प्रभु की धर्मनिष्ठ सेविका रही हैं, जो प्रभु के लिए उपदेश देने का कार्य करती हैं और कलीसिया के कार्य का भार उठाने पर ज़ोर देती हैं। वे बाइबल में पौलुस के कथन पर चलती हैं, यह समझते हुए कि केवल प्रभु में विश्वास कर लेने मात्र से धार्मिक कहलाया जा सकता है और अनुग्रह द्वारा रक्षा मिल सकती है। हालांकि मनुष्य अब भी निरंतर पाप करता है, परंतु उसके पाप प्रभु द्वारा क्षमा किये जा चुके हैं, और प्रभु के लौटने पर उसकी छवि उसी पल बदल कर पवित्र कर दी जायेगी उसे स्वर्ग के राज्य में आरोहित कर लिया जाएगा। परंतु, हाल के वर्षों में कलीसिया अधिक-से-अधिक उजाड़ हो गयी है, विश्वासी सामान्यत: नकारात्मक और कमजोर हो गए हैं, उनकी श्रद्धा और प्रेम ठंडे पड़ चुके हैं। कुछ सह-कार्यकर्ता प्रभु के वचन पर चलते हैं: “जो मुझ से, ‘हे प्रभु! हे प्रभु !’ कहता है, उनमें से हर एक स्वर्ग के राज्य में प्रवेश न करेगा, परन्तु वही जो मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पर चलता है।” वे इस धारणा पर प्रश्न करते हैं कि “जब प्रभु लौटेंगे, तो वे उसी पल मनुष्य की छवि बदल देंगे और उसे स्वर्ग के राज्य में आरोहित कर लेंगे।” वे समझते हैं कि चूंकि हम अब भी निरंतर पाप करते हैं, पवित्रता पाने में बहुत अधिक असफल हैं, और परमेश्वर की इच्छा की अवज्ञा करते हैं, तो प्रभु के आने पर हमें स्वर्ग के राज्य में कैसे आरोहित किया जाएगा? चर्चा और वाद-विवाद के बाद, सू मिंग्यू समझती हैं कि प्रभु के वचन और प्रभु के आने पर उसी पल मनुष्य की छवि बदल देने के पौलुस के विचार में थोड़े विरोधाभास हैं। आखिर कौन-सा विचार सही है? सु मिज्ञू हृदय से दुविधा और उलझन में हैं। अपनी व्यावहारिक उलझन को सुलझाने के लिए, ताकि प्रभु उन्हें त्याग न दें, पवित्र आत्मा के कार्य वाली कलीसिया को ढूँढने के क्रम में, सू मिंग्यू चमकती पूर्वी बिजली का अध्ययन करने का फैसला करती हैं। सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के उपदेशकों के साथ चर्चा और वाद-विवाद करके, सू मिंग्यू और दूसरे लोग अंतत: स्वर्ग के राज्य में प्रवेश के एकमात्र मार्ग को समझ पाते हैं ...

Best Hindi Christian Movie | "तड़प" | God Reveals the Mystery of Kingdom of Heaven (Hindi Dubbed)

Best Hindi Christian Movie | "तड़प" | God Reveals the Mystery of Kingdom of Heaven (Hindi Dubbed)

दो हज़ार साल पहले, प्रभु यीशु ने अपने अनुयायियों को वचन दिया था: "मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूँ। और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा कि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो" (यूहन्ना 14:2-3)।(© BSI) इस वजह से, विश्वासी लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी प्रभु के वचन के पूरा होने की उत्कट कामना और प्रार्थना करते रहे हैं, और उम्मीद और प्रार्थना करते रहे हैं कि वे स्वर्गारोहित होकर प्रभु से मिलेंगे और प्रभु के आने पर स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करेंगे। यह इस फिल्म के नायक, चेन शियांगुआंग का चरित्र-चित्रण भी करती है। नायक उत्साही खोजी है, जो प्रभु के आगमन के स्वागत के लिये सुसमाचार का प्रसार करता है और प्रभु की गवाही देता है। विद्यालय से अपने पद से हटा दिये जाने और अपने परिवार के सदस्यों से समर्थन हासिल करने में नाकाम रहने के बावजूद, वह हमेशा अपने हृदय में उम्मीद बनाए रखता है। एक दिन समारोह में, चीनी कम्युनिस्ट सरकार चेन शियांगुआंग को गिरफ्तार कर कारागार में डाल देती है। परमेश्वर के अद्भुत नियम और व्यवस्थाओं के अंतर्गत, उसकी मुलाकात सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के एक ईसाई, झाओ झिमिंग से होती है। झाओ झिमिंग उसे परमेश्वर के प्रकटन और अंत के दिनों के कार्य की गवाही देता है। इससे शियांगुआंग की प्रभु के लौटने की उम्मीद लगाने और प्रार्थना करने की बरसों की धारणाओं और कल्पनाओं का समाधान हो जाता है। जेल से रिहा होने के बाद, चेन शियांगुआंग अपने भाई-बहनों को अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य की जाँच करने में मार्गदर्शन देता है। और इस तरह, हर कोई समझ जाता है कि स्वर्ग के राज्य में आरोहित होना क्या है, राज्य वाकई धरती पर है या स्वर्ग में है, और लोगों को प्रभु की वापसी का स्वागत कैसे करना चाहिये...

Hindi Christian Movie | बाइबल से बाहर निकलें | Can We Gain Eternal Life by Keeping the Bible?

Hindi Christian Movie | बाइबल से बाहर निकलें | Can We Gain Eternal Life by Keeping the Bible?

वांग यू चीन की एक गृह कलीसिया में प्रचारिका थीं। अपने पूरे दिल और रूह से वे प्रभु के लिए कलीसिया को उपदेश देतीं और उसकी अगुवाई करती थीं। लेकिन जब उनकी कलीसिया ज़्यादा-से-ज़्यादा वीरान होती गयी, तो वे बेचैनी की आग में जलने लगीं, मगर वे इस बारे में कुछ नहीं कर पा रही थीं। घबराहट और तकलीफ में खो जाने के बाद उन्होंने खुशकिस्मती से
सर्वशक्तिमान परमेश्वर के राज्य के सुसमाचार को स्वीकार कर लिया। जब उन्होंने परमेश्वर के वचन के भरपूर पोषण का आनंद लिया, तब वे परमेश्वर के उद्धार के विराट फैलाव को गहराई से जान पायीं। इससे परमेश्वर के पोषण को खोने और अंधकार में डूबने की तकलीफ और लाचारी उन्हें असली रूप में दिखाई देने लगी। और इसलिए, उन्होंने परमेश्वर के राज्य के सुसमाचार को फैलाने का फैसला किया.... जब वांग यू ने अपने घर-कस्बे में अपने भाई-बहनों के बीच सुसमाचार को फैलाया, तो धार्मिक दुनिया के पादरी और एल्डर ने उन्हें रोकने और उनके काम में रुकावट पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन लोगों ने धार्मिक धारणा का प्रचार किया: "परमेश्वर में विश्वास करना बाइबल में विश्वास करना है, और बाइबल में विश्वास करना परमेश्वर में विश्वास करना है!" पुराने ज़माने के फरीसियों की तरह, जिन्होंने प्रभु यीशु का विरोध और निंदा की थी, उन्होंने परमेश्वर को बाइबल के दायरे में बाँध दिया, और इस तरह उन्होंने विश्वासियों को धोखा देकर उन्हें सच्चे मार्ग की जांच-पड़ताल करने से रोक दिया। ऐसी हालत में, दोनों खेमों के बीच एक जबरदस्त बहस छिड़ गयी। वांग यू ने धार्मिक लोगों की धारणाओं को दुरुस्त करने के लिए सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन का किस तरह से उपयोग किया? ...

Hindi Christian Movie | वे कौन हैं जो वापस आए हैं | Lord Jesus Christ Has Come Back (Hindi Dubbed)

Hindi Christian Movie | वे कौन हैं जो वापस आए हैं | Lord Jesus Christ Has Come Back (Hindi Dubbed)

किम योनग्रोक कोरियाई धार्मिक समुदाय का एक धर्मनिष्ठ पादरी था। सत्य की प्यास में, उसने बेसब्री से प्रभु यीशु के दूसरे आगमन की आशा लगा रखी थी। 2013 में एक दिन चोसन इल्बो नामक समाचारपत्र में सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों पर उसकी नज़र पड़ी। अधिकार और सामर्थ्य से भरे इन वचनों का उस पर तत्काल प्रभाव पड़ा जो उसे अंदर तक छू गए। इस बात को सुनिश्चित करने के लिए कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर ही लौटकर आया प्रभु यीशु है, वह उद्धारकर्ता है जिनकी उसने इतने समय तक प्रतीक्षा की है, वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य और वचनों की खोज और जाँच करने लगा ... जैसे-जैसे एक के बाद एक उसके मन के प्रत्येक संदेह का समाधान होता गया, किम योनग्रोक इतना भावविभोर हो गया कि वह स्वयं साष्टांग प्रणाम करने लगा: सर्वशक्तिमान परमेश्वर अंत के दिनों में प्रभु यीशु का दूसरा आगमन है। वह चुपचाप हमारे बीच आ चुका है और काफी समय से, परमेश्वर के घर से आरंभ होने वाला न्याय का कार्य कर रहा है!

Hindi Gospel Movie | बाइबल के बारे में रहस्य का खुलासा | Do You Know the Inside Story of the Bible?

Hindi Gospel Movie | बाइबल के बारे में रहस्य का खुलासा | Do You Know the Inside Story of the Bible?

लू शाउएन चीन की एक गृह कलीसिया में प्रचारिका थीं। धार्मिक पादरियों और एल्डर्स द्वारा फैलायी गयी गलत धारणाओं में विश्वास करके वे इस बात पर जोर देती रहीं कि " प्रभु यीशु ने पहले ही मनुष्य के पापों को माफ़ कर दिया है, और जो लोग प्रभु में विश्वास करते हैं, वे हमेशा बचा लिये जाएंगे। उन्हें परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य को स्वीकार करने की ज़रूरत नहीं है।" उन्होंने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के राज्य के सुसमाचार को बार-बार ठुकराया और उसका विरोध किया.....मगर, एक अप्रत्याशित घटना ने उन्हें यह मालूम करने का मौका दिया कि उनके पादरी, लोगों के सामने एक ख़ास तरह से बर्ताव करते थे, और उनकी पीठ पीछे अपना असली चेहरा दिखाते थे, और वे देख पा रही थीं कि उनके पादरी कितने पाखंडी थे। यही समय था जब सर्वशक्तिमान परमेश्वर का राज्य का सुसमाचार उन तक पहुंचा। सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के गवाह उनके साथ बड़े सब्र से परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य के बारे में संगति करते और उसकी गवाही देते, और सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को सुनने के बाद, वे बचाये जाने और पूर्ण उद्धार पाने के बीच के फर्क की सच्चाई को समझ पायीं, और यह जान पायीं कि पहले वे जिन धारणाओं को पकड़े हुए थीं, वे सिर्फ मनुष्य की कल्पना की उड़ान थीं और परमेश्वर के कार्य की वास्तविकता के मुताबिक़ नहीं थीं। मगर, जब उनके पादरी को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने विश्वासियों को उनकी निंदा करने और उन्हें त्याग देने को उकसाया, और लू शाउएन पर दबाव डालने के लिए उनके परिवार तक को खींच लिया....लू शाउएन दर्द में डूब गयीं और बेसहारा महसूस करने लगीं। अंत में, वे सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों से सत्य को समझ पायीं, और वे यह देख पायीं कि धार्मिक दुनिया के उनके पादरी पाखंडी थे, परमेश्वर के दुश्मन थे, जो सत्य से नफ़रत करते थे और उनका स्वभाव एक मसीह-विरोधी हैवान का था। लू शाउएन पूरी तरह जागरूक हो चुकी थीं, और उन्होंने अपने पादरी के धोखे और नियंत्रण को ठुकरा दिया था। उन्होंने सत्य की खोज करने और पूर्ण उद्धार प्राप्त करने का मार्ग अपना कर सर्वशक्तिमान परमेश्वर का अनुसरण किया ....

अनुशंसित: Hindi Christian Skit | ख़ुशफ़हमी | Do You Know the Criteria for Entering the Kingdom of Heaven?

Hindi Gospel Movie | बाइबल के बारे में रहस्य का खुलासा | Do You Know the Inside Story of the Bible?

Hindi Gospel Movie | बाइबल के बारे में रहस्य का खुलासा | Do You Know the Inside Story of the Bible?

फेंग ज्याह्वई, चीन की एक गृह कलीसिया की प्रचारक हैं। उन्‍होंने कई सालों से प्रभु में विश्‍वास किया है और सदा यह सोचा कि बाइबल परमेश्‍वर से प्रेरित है, कि अपनी आस्‍था में इसका अनुसरण करना आवश्‍यक है, परमेश्‍वर के वचन बाइबल के बाहर नहीं प्रकट होते, और बाइबल से भटकना विधर्म है। परंतु हाल के वर्षों में कलीसिया के उजाड़ हो जाने और विश्‍वासियों के अपनी आस्‍था के प्रति उदासीन हो जाने से, उनमें गहन संशय पैदा हुआ। वे बाइबल के बारे में चाहे जैसे भी बातें करतीं, तो भी वे अपनी कलीसिया को पुनर्जिवित करने में असफल रहीं .. जब तक कि एक सहकर्मी, भाई युआन ने, सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर की कलीसिया के गवाहों को आमंत्रित नहीं किया। गहन चर्चाओं के कई दौरों के पश्‍चात् फेंग ज्याह्वई अंतत: बाइबल की अंदरूनी कहानी और उसका सार समझ जाती हैं। वे उसके बाहर कदम रखती हैं, मेम्‍ने के पदचिन्‍हों पर चलती हैं, और अन्‍य विश्‍वासियों को सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर की ओर मुड़ने में उनकी रहनुमाई करती हैं।

अनुशंसित: Hindi Christian Variety Show | मेरे पादरी पिता | A Debate on the Bible in a Family (Skit 2018)

New Hindi Christian Movie | मर्मभेदी यादें | True Confession of a Christian (Hindi Dubbed)


New Hindi Christian Movie | मर्मभेदी यादें | True Confession of a Christian (Hindi Dubbed)



फैन गुओई चीन में हाउस चर्च का एक एल्डर था। बीस वर्ष से अधिक की सेवा के दौरान, उसने हमेशा पौलुस का अनुकरण किया, और कठोर श्रम किया तथा पूरे उत्साह से प्रभु के लिए व्यय किया। इसके अलावा, वह दृढ़ता से मानना था कि इस तरह अपनी आस्था को जारी रख कर, वह स्वर्गिक पिता की इच्छा को पूरा कर रहा है, और यह कि जब प्रभु वापस आएगा तो उसे निश्चित रूप से स्वर्ग के राज्य में आरोहित किया जाएगा। हालाँकि, जब उसे सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अंत के दिनों का उद्धार एकाएक मिला तो वह अपनी धारणाओं पर टिका रहा। उसने बार-बार के अंत के दिनों परमेश्वर के कार्य को अस्वीकार किया, उसका विरोध और तिरस्कार किया... बाद में, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के चर्च के उपदेशकों के साथ अनेक वाद-विवादों से गुज़रने के बाद, फैन गुओई सत्य के प्रति जागृत हुआ, तब उसे सचमुच समझ में आ गया कि स्वर्गिक पिता की इच्छा को पूरा करने का क्या अर्थ है, और साथ ही किस तरह से अपनी आस्था को इस तरह जारी रखना चाहिए जो उसे उद्धार प्राप्त करने और स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करने में सक्षम बनाए...। हर बार जब भी उसे याद आता कि वह अतीत में क्या था, तो वे यादें उसके हृदय में काँटों की तरह चुभती...

Hindi Gospel Movie "प्रतीक्षारत" | The Lord Jesus Christ Has Appeared to Do His Work (Hindi Dubbed)


Hindi Gospel Movie "प्रतीक्षारत" | The Lord Jesus Christ Has Appeared to Do His Work (Hindi Dubbed)

यांग हूएन चीन में एक हाउस चर्च के एक पादरी हैं। अपने पिता यांग शोडाऊ के साथ, उन्होंने प्रभु यीशु के बादलों से उतर कर आने और उन्हें स्वर्ग के साम्राज्य में ले जाए जाने की प्रतीक्षा की है। इसके लिए, उन्होंने बड़ी मेहनत से प्रभु के लिए कार्य किया है, उसके नाम का दामन थामा है, और यह विश्वास किया है कि जो कोई भी बादलों से उतरकर न आने वाला प्रभु यीशु है, वह झूठा मसीह है।

Hindi Christian Video | The Lord Jesus Christ Is My Salvation | "बेड़ियों को तोड़ो और भागो"


ली चुंगमिन दक्षिण कोरिया के सियोल की एक कलीसिया के एल्डर थे। बीस वर्षों से भी अधिक समय से, उन्होंने पूरी तरह बाइबल के अध्ययन पर ध्यान केन्द्रित करके, उत्साहपूर्वक प्रभु की सेवा की थी। अपने धार्मिक नेताओं के उदाहरण पर चलते हुए, उन्होंने सोचा था कि प्रभु में विश्वास करने का अर्थ बाइबल में विश्वास करना है, और बाइबल पर विश्वास करना प्रभु पर विश्वास करने के समान था। उनका मानना था कि जब तक वे बाइबल पर दृढ रहते हैं, उनको स्वर्ग के राज्य में आरोहित किया जाएगा। इन धारणाओं ने उन्हें बेड़ियों में जकड़े रहने के लिए मजबूर कर दिया, उन्हें परमेश्वर के पदचिन्हों पर चलने और परमेश्वर में विश्वास करने से रोक दिया। जिसके परिणाम स्वरूप, ली चुंगमिन ने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य को समझने के बारे में कभी नहीं सोचा.....

Hindi Gospel Movie | भक्ति का भेद | How Will Jesus Christ Come Back? (Hindi Dubbed)


लिन बोएन चीन के गृह कलीसिया में एक एल्डर थे। एक विश्वासी के रूप में अपने सभी वर्षों के दौरान, प्रभु के लिए कष्ट उठाना अपना सौभाग्य समझते थे, और वे प्रभु यीशु मसीह के ज्ञान और सिद्धि को दुनिया की किसी भी अन्य चीज़ से ज़्यादा महत्व देते थे। एक सौभाग्यशाली दिन, वे धर्मोपदेश देने गए थे जब उन्हें कुछ हैरान करने वाले समाचार सुनाई दिए: प्रभु यीशु शरीर रूप में लौट आये हैं, और वे अंत के दिनों के मसीह -- सर्वशक्तिमान परमेश्वर हैं! लिन बोएन उलझ गए। जब प्रभु लौटते हैं, उनके बादलों से उतारकर आने की उम्मीद की जाती है, तो फिर वे स्वयं देहधारण क्यों करेंगे और गुप्त रूप से अपना कार्य क्यों करेंगे? परमेश्वर के देहधारण के पीछे क्या रहस्य छिपे हुए थे? अगर प्रभु सचमुच लौट आये हैं, तो हमार स्वर्गारोहण क्यों नहीं किया गया है? ... लिन बोएन और उसके सहकर्मियों तथा सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के उपदेशकों के बीच एक तीव्र बहस शुरू होती है ... क्या वे अंततः यह समझ पाने में सक्षम होंगे कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर प्रभु यीशु की वापसी हैं, देह रूप में परमेश्वर का प्रकटन हैं?