ईमानदार व्यक्ति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ईमानदार व्यक्ति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Hindi Christian Movie | ईमान से समझौता नहीं | God Blesses the Honest (Hindi Dubbed)

Hindi Christian Movie | ईमान से समझौता नहीं | God Blesses the Honest (Hindi Dubbed)

वांग शिनयू और उसके पति की कपड़े की एक दुकान है। हालाँकि आरंभ में वे पूरी सच्चाई और ईमानदारी से अपना स्टोर चलाते हैं। लेकिन अधिक धन नहीं कमा पाते और बड़ी मुश्किल से गुज़र-बसर कर पाते हैं। लेकिन जब वे अपने साथियों को झूठ और फ़रेब से कारोबार करके गाड़ियाँ और घर ख़रीदते, ऐशो-आराम की ज़िंदगी जीते देखते हैं, तो वे निर्णय करते हैं कि अब वे भी पीछे नहीं रहेंगे, और अपने साथियों की राह पर ही चलते हुए, वे झूठ और फ़रेब से कारोबार करने लगते हैं। कुछ सालों बाद, हालाँकि उन्होंने पैसा कमा लिया, उनकी अंतरात्मा उन्हें कचोटती है, उन्हें अपने दिल में एक ख़ालीपन का एहसास होता है।

Hindi Christian Movie | ईमानदारी अनमोल है | Only the Honest Can Enter Into the Kingdom of Heaven

Hindi Christian Movie | ईमानदारी अनमोल है | Only the Honest Can Enter Into the Kingdom of Heaven

झेन चेंग एक उपकरण मरम्मत की दुकान का मालिक थाI वह दयालु, ईमानदार था और कायदे से कारोबार करता थाI वह कभी किसी की आँखों में धूल झोंकने की कोशिश नहीं करता था, बल्कि वह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मुश्किल से ही पैसा कमा पा रहा थाI कुछ समय बाद, उसके परिवार के सदस्य और एक साथी व्यापारी ने उसे कारोबार के हथकंडों को आजमाने के लिए उकसाया, और झेन चेंग उस कहावत पर विश्वास करने लगा जो एक शैतानी सिद्धांत को दर्शाती है: "बिना दूसरी आमदनी के आदमी कभी अमीर नहीं बन सकता, जैसे कि घोड़ा अगर रात में अपने तबेले में भूखा रहेगा तो कभी उसका वजन नहीं बढ़ेगाI" "मजबूत आदमी खा-खा कर मरता है; और कमजोर आदमी भूख से," "पैसा सब कुछ नहीं है, लेकिन इसके बगैर तुम कुछ भी नहीं कर सकतेI" और "पैसा सबसे पहले हैI" झेन चेंग ने अपने उस अच्छे विवेक को खो दिया जिसने पहले उसका पथ-प्रदर्शन किया था और वह ज़्यादा से ज़्यादा पैसा कमाने के गलत तरीकों को इस्तेमाल करने लगाI यूँ तो उसने पहले से ज्यादा पैसा कमाया, और उसके जीवन स्तर में भी इजाफा भी हुआ, लेकिन झेन चेंग नाखुश था और खालीपन महसूस कर रहा था; जीवन खोखला और कष्टों से भरा हुआ थाI
जब झेन चेंग ने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य को स्वीकार किया, उसको परमेश्वर के वचन से यह समझ में आ गया कि परमेश्वर ईमानदार लोगों से प्रेम करते हैं और धोखा देने वालों से घृणा करते हैंI झेन चेंग को यह भी समझ आ गया कि सिर्फ ईमानदार व्यक्ति होना ही एक सच्चे इंसान की तरह व्यवहार करने का और परमेश्वर की प्रशंसा पाने का एकमात्र रास्ता है, इसलिए उसने एक ईमानदार व्यक्ति बनने की कसम खा लीI हालाँकि, असल जीवन में ईमानदार होना बहुत ही कठिन सिद्ध हुआ: कलीसिया में भाइयों और बहनों के साथ, वह साफ़-साफ़ कहने वाला व्यक्ति था जैसा कि उसको होना भी चाहिए था, लेकिन अगर ऐसा ही व्यवहार वह अपने कारोबार में भी करता, तो क्या वह ज्यादा पूंजी बना पायेगा? शायद वह सिर्फ कम पैसा ही नहीं बनाएगा, बल्कि कुछ और भी नुकसान उठा सकता है और शायद उसकी दुकान भी बंद हो सकती है......इन सब परेशानियों को झेलते हुए, क्या झेन चेंग अपने कारोबार को ईमानदारी के साथ चला सकेगा? क्या कुछ अनचाहे मोड़ और परिवर्तन इस प्रक्रिया में आयेंगे? उसका सबसे बड़ा इनाम क्या होगा?...



सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कलीसिया में जीवन का प्रकाशमान पथ ढूँढना

ईमानदार व्यक्ति-झूठ के पीछे क्या है

झूठ के पीछे क्या है

ज़ियाओजिंग हेज़ शहर, शानडोंग प्रांत
हर बार जब मैंने परमेश्वर के वचनों को हमें ईमानदार बनने और सही ढंग से बोलने के लिए कहते हुए देखा, मैंने सोचा, "मुझे सही ढंग से बोलने में कोई समस्या नहीं है। क्या यह सिर्फ सच को सच बोलना तथा चीजों को वैसे ही बताना नहीं है, जैसे कि वे हैं? क्या यह उतना आसान नहीं है? इस संसार में मुझे जिस बात ने सबसे ज्यादा चिढ़ाया है, वह है लोगों का सुशोभित तरीके से बोलना।" इस वजह से, मैंने अत्यधिक विश्वास को महसूस किया, यह सोचकर कि इस सम्बन्ध में मुझे कोई समस्या नहीं है। लेकिन केवल परमेश्वर के प्रकाशन के माध्यम से मुझे पता चला कि, सत्य में प्रवेश किये बिना या किसी के स्वभाव को बदले बिना, कोई भी किसी भी तरह से सही तरीके से नहीं बोल सकता।

परमेश्वर का कार्य-ईमानदारी में बहुत ज्यादा खुशी है

 ईमानदारी में बहुत ज्यादा खुशी है

गैन एन हेफेई शहर, अनहुई प्रांत
अपने जीवन में, मैं हमेशा से ही सामाजिक वार्तालापों में "व्यक्ति को दूसरों को नुकसान पहुँचाने वाला हृदय नहीं रखना चाहिए, लेकिन इतना सतर्क भी रहना चाहिए कि उसे नुकसान न पहुँचे" वाक्यांश के अनुसार चला हूँ। मैं बिना सोचे विचारे दूसरों पर कभी विश्वास नहीं करता हूँ। मुझे हमेशा यह महसूस हुआ है कि ऐसी परिस्थितियों में, जहाँ आप किसी के वास्तविक इरादों को नहीं जानते हों, वहाँ आपको बहुत जल्दी अपने पत्ते नहीं खोलने चाहिए। इसलिए, एक शांतिपूर्ण नज़रिया अपनाए रखना काफी है—इस तरह से तुम खुद की रक्षा करते हो और अपने सहयोगियों की दृष्टि में भी तुम एक "अच्छे व्यक्ति" बनोगे।