Hindi Christian Video clip (1) - उद्धार और स्वर्ग के राज्य में प्रवेश के बारे में वाद-विवाद


Hindi Christian Video clip "मर्मभेदी यादें" (1) - उद्धार और स्वर्ग के राज्य में प्रवेश के बारे में वाद-विवाद


वास्तव में किस तरह का व्यक्ति स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकता है? कुछ लोगों का मानना है कि एक बार जब हम प्रभु में विश्वास करते हैं तो हम पापों से दोषमुक्त हो जाते हैं, कि एक बार हमें बचा लिए जाने पर हम सदा के लिये बचा लिए जाते हैं, और यह कि इस तरह का व्यक्ति स्वर्गारोहण किए जाने और स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करने में समर्थ होता है। फिर दूसरी तरफ लोग ऐसे हैं जो मानते हैं कि यद्यपि एक बार जब हम प्रभु में विश्वास कर लेते हैं तो हम पापों से दोषमुक्त हो जाते हैं, लेकिन हम फिर भी बार-बार पाप करते हैं और हमने पवित्रता प्राप्त नहीं की है, और क्योंकि बाइबल में यह कहा गया है कि जो पवित्र नहीं हैं वे प्रभु के दर्शन नहीं कर सकते हैं, तो जब हमने पवित्रता प्राप्त ही नहीं की तो कैसे हमारा स्वर्गारोहण किया जा सकता है और कैसे हम स्वर्ग के राज्य में प्रवेश पा सकते हैं? तो इन दो दृष्टिकोणों में से कौन सही है और कौन ग़लत है? कृपया गर्मागर्म बहस में संलग्न इन दोनों पक्षों को देखें!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें