Walk in the Love of God | Hindi Christian Music Video "कहाँ है घर मेरा?" (Heart-touching Theme Song)
काग़ज़ पर रंगों में सिमटा, ये मेरा परिवार है। ये मेरे मीठे सपनों का, प्यारा-सा संसार है। अपना नन्हा बैग उठाकर, चल दी मैं अनजान नगर, पापा घर के अंदर हैं, और मम्मी बाहर। मैं और मेरा नन्हा बैग जाते उस घर, कभी जो जाना-पहचाना था। मम्मी घर के अंदर है, पर पापा बाहर। अपना नन्हा बैग उठाकर, भटक रही हूं राहों में, जाना कहां, समझ नहीं पाती, भटक रही हूं राहों में। मेरा नन्हा बैग ही बस मेरा इकलौता साथी है, बस ये ही मेरा घर है जिसको, छोड़ नहीं पाती हूं मैं। कहां है मेरा अपना घर? ओह, कहां हो सकता है? इतनी बड़ी दुनिया है लेकिन, इसमें मेरी कोई जगह नहीं। कौन ले जाए मुझको, मेरे सपनों के घर में, जिसको अपनी तस्वीरों में पाया, मेरे उस अपने घर में? कहां है मेरा अपना घर? ओह, कहां हो सकता है? इतनी बड़ी दुनिया है लेकिन, इसमें मेरी कोई जगह नहीं। कौन ले जाए मुझको, मेरे सपनों के घर में, जिसको अपनी तस्वीरों में पाया, मेरे उस अपने घर में? लो, पा लिया है मैंने घर, लो, पा लिया है मैंने घर। ये घर नहीं है वो, जो रंगों से मैंने खींचा था, ये मेरा नन्हा बैग नहीं, ये जगह है मेरे सपनों की, मम्मी-पापा, और हम दो बहनें, सब इस घर के अंदर हैं। ये घर है वो, जहां हमारी रूहों को, अंतिम आराम मिले, पूरी महिमा वाला घर, पूरी महिमा और उम्मीदों वाला घर। ये घर है वो, जहां हमारी रूहों को, अंतिम आराम मिले, पूरी महिमा वाला घर, पूरी महिमा और उम्मीदों वाला घर। Da La La …… पूरी महिमा वाला घर, पूरी महिमा और उम्मीदों वाला घर। "मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें